अनिल कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म वेलकम के आइकॉनिक किरदार मजनू भाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि इस किरदार के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि इसकी तैयारी वह सालों पहले ही अपनी एक पुरानी फिल्म के जरिए कर चुके थे.
नई दिल्ली. अनिल कपूर ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन उनके कुछ किरदार तो उनकी छवि ही बदल गए हैं. ऐसा ही एक रोल उन्होंने फिल्म वेलकम में निभाया था, जिसके बाद लोग उन्हें मजनू के नाम से ही पहचानने लगे थे.
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर फिल्म सूबेदार को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके एक्शन और दमदार अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में भी उन्होंने अपने रोल से लोगों का दिल जीत लिया था.
हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी आइकॉनिक फिल्म वेलकम और उसके मशहूर किरदार मजनू भाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अनिल कपूर ने बताया कि वेलकम में मजनू भाई का किरदार निभाने के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसकी वजह यह थी कि वह इस तरह के किरदार की तैयारी सालों पहले ही कर चुके थे.अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए बताया कि साल 1990 में आई फिल्म आवारगी का उनका किरदार ही आगे चलकर मजनू भाई की प्रेरणा बना.
पोस्ट में अपनी बात लिखते हुए उन्होंने कहा, ‘आवारगी शायद मेरी सबसे चर्चित फिल्म नहीं रही, लेकिन इस फिल्म का किरदार कभी मेरे दिल से नहीं निकला. सालों बाद यही किरदार मजनू भाई के रूप में वापस लौटा, बस थोड़ा हल्के और मजेदार अंदाज में.’
अनिल कपूर के मुताबिक, आवारगी में उनके किरदार का बॉडी लैंग्वेज, कंधे झुकाकर चलना, एक्सप्रेशंस और हल्का पागलपन ही बाद में मजनू भाई के किरदार का हिस्सा बना. उन्होंने कहा कि पहले यह किरदार महेश भट्ट की दुनिया में था और बाद में अनीस बज्मी के स्टाइल में नया रूप लेकर सामने आया.
फिल्म आवारगी में अनिल कपूर ने एक खतरनाक गैंगस्टर का रोल निभाया था. कहानी में उनका किरदार अपने उसूलों के खिलाफ जाकर वेश्यालय से मीनाक्षी शेषाद्रि को बचाता है. फिल्म में बाद में लव ट्रायंगल भी देखने को मिलता है, क्योंकि गोविंदा का किरदार भी मीनाक्षी से प्यार करने लगता है.
उस दौर में दर्शकों ने पहली बार अनिल कपूर को रोमांटिक और कॉमिक इमेज से हटकर निगेटिव गैंगस्टर रोल में देखा था. यही वजह थी कि उनका किरदार काफी पसंद किया गया. वहीं, वेलकम में मजनू भाई भी गैंगस्टर है, लेकिन इस किरदार में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला. फिल्म में मजनू भाई का मजेदार अंदाज, पेंटिंग वाला सीन और उनके डायलॉग आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



