टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर अचानक ऐसी हलचल मची कि ‘तेजरन’ फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. एक वायरल वीडियो और सेट से सामने आई खास झलकियों ने दोनों की शादी की चर्चाओं को फिर हवा दे दी. इंटरनेट पर लोग लगातार यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर सच क्या है?
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की अफवाह पहले भी उड़ चुकी है.
नई दिल्ली. टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. इन अफवाहों की वजह बनी ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के सेट की एक वायरल वीडियो, जिसने लाखों फैंस के दिलों में एक साथ एक्साइटमेंट और कनफ्यूजन पैदा कर दिया है. पिछले काफी समय से दोनों की शादी को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद ‘तेजरन’ के फैंस यह जानने को एक्साइटेंड हैं कि क्या दोनों ने सच में गुपचुप शादी कर ली है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ क्रू मेंबर्स बड़े से बैनर के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस बैनर पर लिखा है- ‘करण और तेजा को जिंदगी की नई शुरुआत की ढेरों शुभकामनाएं.’ बताया जा रहा है कि यह वीडियो शो लाफ्टर शेफ्स के सेट का है.
कैसे मचा शादी को हो-हल्ला
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘सास बहू और साजिश’ नाम के पेज से शेयर किया गया, जिसे बाद में डिलीट तो कर दिया गया, मगर तब तक यह वायरल हो चुका था. इस वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि शायद करण और तेजस्वी ने चुपचाप शादी कर ली है. इससे पहले भी इंडिया फॉरम की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने ‘सीक्रेट मैरिज’ कर ली है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



