हाथरस में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के चरित्र हनन को लेकर शिकायत की. एसपी हाथरस से बंगाल की टीएमसी सांसद के खिलाफ हुई लिखित शिकायत. एसपी हाथरस ने मामले में पुलिस अधिकारीय को जांच कर कार्यवाही के दिया आदेश. शिकायती पत्र के साथ टीएमसी सांसद के द्वारा किए गए ट्वीट का लिंक भी दिया. हाथरस पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने के बाद मामले में जांच की शुरू.
दिव्यांग युवक पर 34 हजार का चालान
बागपत में ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर बुलेट सवार एक दिव्यांग युवक पर 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. यह कार्रवाई शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर की गई. पुलिस के अनुसार बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था और HSRP नंबर प्लेट नहीं थी, जो यातायात नियमों का उल्लंघन है. अभियान के तहत सख्ती से चेकिंग की जा रही है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी है.
उन्नाव हादसा: डंपर-बोलेरो टक्कर में 6 की मौत
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है. सभी लोग मुंडन कार्यक्रम से बोलेरो में लौट रहे थे, तभी डंफर से टक्कर हो गई. घटना की सूचना पर डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जेपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. डीएम ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने की बात कही. साथ ही मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है.
इटावा में शराब ठेके पर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर बहाई शराब
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में देशी शराब ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. ठेका खुलते ही महिलाओं ने बंद कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो जल्द ही उग्र हो गया. इस दौरान शराब की पेटियां सड़क पर बिखेर दी गईं और शराब नालियों में बहा दी गई. महिलाओं का आरोप है कि ठेका गांव के बीच होने से आए दिन झगड़े और घरेलू हिंसा बढ़ रही है. साथ ही ठेका कर्मी पर फेरी वाले से मारपीट और महिलाओं पर पेटी फेंकने का भी आरोप है. सूचना पर पहुंची पुलिस व आबकारी टीम जांच में जुटी है.
यूपी में बदल गया मौसम, अब तीखे तेवर नहीं बल्कि नरम पड़े सूर्य देव
लखनऊ में मौसम अचानक बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पिछले एक हफ्ते से जारी तपन के बीच दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए और धूलभरी आंधी चलने लगी. हालात ऐसे हो गए कि दिन में ही अंधेरा छा गया. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली.
आम तोड़ने के आरोप के बाद एक नाबालिग युवक को तालिबानी सजा
महराजगंज के चौक थाना छेत्र के ओबरी गांव में आम तोड़ने के आरोप के बाद एक नाबालिग युवक को तालिबानी सजा दी गई है. युवक का हाथ का पैर बांधकर पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं. चौक थाना क्षेत्र के ओबरी निवासी राजेश गौण ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसका बेटा स्कूल में पढ़ने जा रहा था. इसी दौरान पानी पीने के लिए रुका था तो आम तोड़ने के आरोप लगाकर गांव के पति पत्नी ने उसका हाथ पैर बांध दिया और डंडे लाठी से पिटाई की. इससे उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए है. पुलिस अब तहरीर के आधार पर कार्योवही करते हुए मुकदमा गर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बीबीएयू में छात्रा की मौत पर बवाल, मेस के खाने पर उठे सवाल
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ. छात्रों ने आरोप लगाया कि दूषित मेस का खाना खाने से छात्रा की तबीयत बिगड़ी और बाद में गृह नगर वाराणसी में उसकी मौत हो गई. इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की छात्रा यशोधरा गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) से जुड़े छात्रों ने कुलपति डॉ. राजकुमार मित्तल आवास का घेराव किया. घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए रात में ID अनिवार्य कर दी है.
अधिक से अधिक मतदान कीजिए: नितिन नवीन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी नितिन नवीन ने बंगाल को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए आज विशेष दिन है. वहां की जनता आज सेकंड फेज का मतदान कर रही है. पश्चिम बंगाल के नागरिकों से कहूंगा लोकतंत्र के इस महापर्व पर भाग लीजिए अधिक से अधिक मतदान कीजिए. पश्चिम बंगाल को सुरक्षित करिए. पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं.
उन्नाव से 6 विधानसभाओं से 525 बसें रवाना
पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बसें रवाना हो गई हैं. आज गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन समारोह है. ऐसे में उन्नाव की 6 विधानसभाओं से 525 बसें, 200 छोटे वाहन रवाना हुए हैं. उन्नाव सदर विधानसभा से 100 बसें रवाना हुई हैं. बीजेपी जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना. गंगा एक्सप्रेस वे के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेगी उन्नाव की जनता. उन्नाव जिले से लगभग 20 हजार लोग पीएम के कार्यक्रम में होंगे शामिल.
सड़क हादसे में एक की मौत
गाजियाबाद के मोदीनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गोविंदपुरी कॉलोनी में पुलिस चौकी के सामने हुई. जानकारी के मुताबिक, सिमोद कुमार और उनका पुत्र उर्भाष एक शादी समारोह में बैंड बजाकर देर रात घर लौट रहे थे. रात करीब एक बजे सड़क पार करते समय उत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश डिपो की बस ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों कई फीट दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं उनके बेटे उर्भाष की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:10 पर अयोध्या पहुंचेंगे. लगभग 1 घंटे 45 मिनट रहेंगे अयोध्या में. हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर संतों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन के बाद परकोटा में स्थित शिव मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण. राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए 800 से ज्यादा आरएसएस के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित. राम जन्मभूमि परिसर में चलेगा कार्यक्रम रामजन्म भूमि परिषर से शाम 5:45 पर पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड. राम कथा पार्क हेलीपैड से राजधानी के लिए रवाना होंगे सीएम. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राम मंदिर परिषर में तैयारियां पूरी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



