Image Slider

Last Updated:

Ayodhya Latest News: अयोध्या नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहा है. इसी क्रम में एक नई और अहम पहल की गई है. माता देवकाली मंदिर के सामने लंबे समय से खाली पड़ी तिराहे की जगह को अब विकसित करने का निर्णय लिया गया है. नगर निगम यहां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्मृति में एक भव्य ‘सिंदूर स्मारक’ का निर्माण कराने जा रहा है.

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में लगातार पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है. इसी कड़ी में अब अगर आप परिवार के साथ प्रभु राम की नगरी अयोध्या आने का प्लान बना रहे हैं. तो आपको अब यहां राम भक्ति के साथ-साथ देश भक्ति का भी झलक दिखाई देगा. जहां अयोध्या नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहा है. इसी क्रम में एक नई और अहम पहल की गई है. माता देवकाली मंदिर के सामने लंबे समय से खाली पड़ी तिराहे की जगह को अब विकसित करने का निर्णय लिया गया है. नगर निगम यहां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्मृति में एक भव्य ‘सिंदूर स्मारक’ का निर्माण कराने जा रहा है. जो न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनेगा बल्कि धार्मिक आस्था का प्रतीक भी होगा.

इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक और सुंदर डिजाइन के साथ विकसित किया जाएगा विशेष रूप से आकर्षक लाइटिंग, कलात्मक संरचना और सौंदर्यपरक तत्वों का समावेश किया जाएगा, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालु और रामपथ से गुजरने वाले लोग इस स्थल की भव्यता से प्रभावित हों.यह पहल अयोध्या के बढ़ते आध्यात्मिक पर्यटन को और मजबूती देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने इस परियोजना को लेकर कहा कि यह केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था को सशक्त करना भी है.उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार माता जानकी सौभाग्य की प्रतीक हैं और माता देवकाली माता सीता कुलदेवी मानी जाती है ऐसे में इस स्थान को विशेष रूप से विकसित कर श्रद्धालुओं को सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद का अनुभव कराने का प्रयास किया जा रहा है.

परियोजना की लागत की बात करें तो शुरुआती तौर पर करीब 20 लाख रुपये 15वें वित्त आयोग से आवंटित किए गए हैं. भविष्य में इस परियोजना का और विस्तार किया जाएगा. इस स्थल को और आकर्षक बनाने के लिए यहां एक फाइटर जेट की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया है. जो इसे एक अलग पहचान देगा. इसके अलावा नगर निगम प्रमोद वन तिराहे को ‘मृदंग तिराहा’ के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम कर रहा है. यानी कि अयोध्या में धार्मिक आस्था और आधुनिक विकास का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editorअभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||