सलमान खान का गुस्सा हमेशा चर्चा में रहा है. कई बार भाईजान को उनके एंग्री बिहेवियर और विवादों की वजह से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके पिता सलीम खान खुलकर बेटे के समर्थन में उतर आए थे. अब उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सलमान के गुस्से को गलत मानने से इनकार कर दिया था. सलीम खान ने कहा था कि सलमान शॉर्ट-टेम्पर्ड नहीं हैं, बल्कि उनके अंदर अन्याय के खिलाफ गुस्सा है. बातचीत के दौरान सलीम खान ने बेटे की तुलना महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर से भी कर दी थी.
नई दिल्ली. सलमान खान को अक्सर गुस्सैल और विवादों से घिरा हीरो माना जाता है, लेकिन उनके पिता सलीम खान का मानना है कि उनमें जो गुस्सा है, वह दरअसल गलत के खिलाफ है और अगर सही दिशा में हो तो यह एक अच्छी भावना है, उनके पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान का कहना है कि सलमान शॉर्ट-टेम्पर्ड नहीं बल्कि उसमें बहुत गुस्सा है. 1997 में दिए एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने बेटे के गुस्से का बचाव करते हुए उनकी तुलना महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर से भी कर डाली थी. फोटो साभार- रेडिट
‘सिने ब्लिट्ज’ में इंटरव्यू साल 1997 में मार्च के महीने में प्रकाशित हुआ. हाल ही में इसका स्क्रीनशॉट रेडिट पर सामने आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया. इंटरव्यू में सलीम खान से पूछा गया था कि सलमान हमेशा इतने गुस्से में क्यों दिखाई देते हैं और क्या वह बहुत जल्द अपना आपा खो देते हैं? तो सलीम खान ने जवाब दिया, ‘सलमान शॉर्ट-टेम्पर्ड नहीं है, उसमें बहुत गुस्सा है. गुस्से में कुछ गलत नहीं है. दरअसल, इस पीढ़ी में गुस्सा होने की कमी ही गलत है.’
सलीम साहब ने बातचीत में आगे गुस्से को एक जरूरी और रचनात्मक भावना बताते हुए कहा, ‘अगर लोग कुछ गलत होता देखते हैं, तो वे आंखें मूंद लेते हैं. सौभाग्य से, सलमान ऐसा नहीं है. अगर वह किसी महिला के साथ छेड़खानी होती देखता है तो वह मुंह नहीं मोड़ेगा बल्कि जाकर उन लोगों की पिटाई करेगा. मुझे लगता है कि अगर गुस्से को सही दिशा दी जाए तो यह सबसे अच्छी भावनाओं में से एक है.’ फोटो साभार- रेडिट
Add News18 as
Preferred Source on Google
सलीम खान ने दुनिया के महानायकों का उदाहरण देते हुए कहा, ‘सलमान में अन्याय, गरीबी और क्रूरता के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है. क्या महात्मा गांधी में भी अंग्रेजों के खिलाफ गुस्सा नहीं था? और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के बारे में क्या कहेंगे, क्या उनमें गुस्सा नहीं था?’ फोटो साभार- रेडिट
जब पत्रकार ने उनसे कहा कि सलमान का गुस्सा हिंसक किस्म का है तो सलीम खान ने पलटवार किया, ‘अगर आप किसी को समझाने की कोशिश करते हैं और वह नहीं समझता, तो हिंसक होना लाजमी है. पुलिस भी इकबालिया बयान के लिए हिंसा का इस्तेमाल करती है. प्रेस उसी बात को उछालती है, जब उसने गुस्से में सोमी अली के सिर पर ड्रिंक डाल दी थी या कुछ लोगों से झगड़ा किया था.’
सलीम खान ने इस बात पर जोर दिया कि सलमान के अच्छे कामों को नजरअंदाज कर दिया जाता है. उन्होंने कहा, ‘वे उस वक्त के बारे में नहीं लिखेंगे जब उसने दुर्घटना पीड़ितों को बचाया था. वह हर समय ऐसा करता है, बिना किसी पुलिस केस के डर के. सलमान लोगों के दर्द के प्रति बहुत संवेदनशील है.’ फोटो साभार- रेडिट
इतना ही नहीं, सलीम खान ने सलमान के नए लोगों को मौका देने की आदत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हर नया कलाकार बड़े निर्देशकों के साथ काम करना चाहता है, लेकिन सलमान जितने नए लोगों के साथ काम किया है, उतना किसी ने नहीं किया होगा. शेखर कपूर का असिस्टेंट जब सलमान के पास काम लेकर आया था, तो संभवत: वो सलमान के साथ अच्छा बर्ताव किया होगा, सलमान ने उसे याद रखा और फिर उसी के साथ फिल्म की. उसने मजरूह, राजकुमार संतोषी और मुकुल आनंद के असिस्टेंट्स की भी मदद की.’
सलीम खान ने यह भी बताया, ‘जब सलमान के सह-कलाकार माधुरी दीक्षित या श्रीदेवी जैसी हीरोइनों पर जोर देते थे, तब सलमान ने चांदनी और शीबा जैसी नई हीरोइनों के साथ काम किया.’ सलीम खान के मुताबिक, संघर्ष के दिनों में जिसने भी सलमान की मदद की, उन्होंने उसे कभी नहीं भुलाया. यही वजह है कि उन्होंने कई नए निर्देशकों और कलाकारों के साथ काम किया.
90 के दशक का यह पुराना इंटरव्यू अब फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. कुछ लोग सलीम खान की बातों से सहमत दिख रहे हैं, जबकि कुछ सलमान के पुराने विवादों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. लेकिन इतना तय है कि पिता द्वारा बेटे के समर्थन में दिया गया यह बयान आज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. फोटो साभार- रेडिट
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



