UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…
यूपी लाइव न्यूज अपडेट्स जानें…
राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी नितिन नवीन ने बंगाल को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए आज विशेष दिन है. वहां की जनता आज सेकंड फेज का मतदान कर रही है. पश्चिम बंगाल के नागरिकों से कहूंगा लोकतंत्र के इस महापर्व पर भाग लीजिए अधिक से अधिक मतदान कीजिए. पश्चिम बंगाल को सुरक्षित करिए. पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं.
उन्नाव से 6 विधानसभाओं से 525 बसें रवाना
पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बसें रवाना हो गई हैं. आज गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन समारोह है. ऐसे में उन्नाव की 6 विधानसभाओं से 525 बसें, 200 छोटे वाहन रवाना हुए हैं. उन्नाव सदर विधानसभा से 100 बसें रवाना हुई हैं. बीजेपी जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना. गंगा एक्सप्रेस वे के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेगी उन्नाव की जनता. उन्नाव जिले से लगभग 20 हजार लोग पीएम के कार्यक्रम में होंगे शामिल.
सड़क हादसे में एक की मौत
गाजियाबाद के मोदीनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गोविंदपुरी कॉलोनी में पुलिस चौकी के सामने हुई. जानकारी के मुताबिक, सिमोद कुमार और उनका पुत्र उर्भाष एक शादी समारोह में बैंड बजाकर देर रात घर लौट रहे थे. रात करीब एक बजे सड़क पार करते समय उत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश डिपो की बस ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों कई फीट दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं उनके बेटे उर्भाष की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:10 पर अयोध्या पहुंचेंगे. लगभग 1 घंटे 45 मिनट रहेंगे अयोध्या में. हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर संतों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन के बाद परकोटा में स्थित शिव मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण. राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए 800 से ज्यादा आरएसएस के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित. राम जन्मभूमि परिसर में चलेगा कार्यक्रम रामजन्म भूमि परिषर से शाम 5:45 पर पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड. राम कथा पार्क हेलीपैड से राजधानी के लिए रवाना होंगे सीएम. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राम मंदिर परिषर में तैयारियां पूरी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



