-पर्यावरण अनुकूल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा शहर की नई पहचान: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार
-खिलाडिय़ों को आधुनिक सुविधाएं, शहरवासियों को मिलेगा खेल व सामाजिक गतिविधियों का मंच
-ग्रीन तकनीक से बनेगा पर्यावरण अनुकूल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 15 माह में पूरा करने का लक्ष्य
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शहर को खेल, स्वास्थ्य और आधुनिक शहरी सुविधाओं के नए आयाम से जोडऩे की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। राजनगर एक्सटेंशन में करीब 92 करोड़ 22 लाख 49 हजार रुपये की लागत से भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा शहर के समग्र विकास को गति दी जा रही है और इसी क्रम में शासन से स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परियोजना की प्रगति को लेकर बुधवार को नगर आयुक्त को कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस, उत्तर प्रदेश जल निगम की टीम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। प्रस्तुतीकरण के दौरान नगर आयुक्त ने परियोजना की गुणवत्ता, समयबद्धता और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 48 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित होने वाला यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गाजियाबाद के खिलाडिय़ों के लिए अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का केंद्र बनेगा। नगर आयुक्त ने कहा कि यह परियोजना केवल खेल परिसर नहीं बल्कि शहरवासियों के लिए स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक मेलजोल का नया मंच साबित होगी।
परियोजना में खिलाडिय़ों और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक भवन का भी निर्माण किया जाएगा। इसमें बैंक्विट एवं पार्टी लॉन, ओपन कैफेटेरिया, गेस्ट रूम, बोर्ड गेम रूम, योगा रूम, डॉक्टर क्लीनिक तथा दो मंजिला प्रशासनिक भवन शामिल होगा। लगभग 60 लोगों की बैठने की क्षमता वाला कैफेटेरिया और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर आयुक्त ने बैठक के दौरान उपस्थित अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज कुमार सिंह तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सहित सभी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम को प्रेरित करते हुए कहा कि यह परियोजना गाजियाबाद की पहचान बदलने वाली योजना है, इसलिए हर स्तर पर पारदर्शिता और उत्कृष्ट निर्माण सुनिश्चित किया जाए। नगर आयुक्त की सक्रिय कार्यशैली और नियमित मॉनिटरिंग के चलते नगर निगम की विकास परियोजनाएं तेज गति से आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण 15 माह की निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शहरवासियों का मानना है कि इस भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से गाजियाबाद की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे युवाओं को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही यह परिसर सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। कुल मिलाकर नगर निगम की यह पहल गाजियाबाद को खेल, स्वास्थ्य और आधुनिक शहरी विकास के नए दौर में ले जाने वाली साबित हो रही है, जहां खेल प्रतिभा, नागरिक सुविधा और पर्यावरण संरक्षण तीनों का संतुलित समावेश देखने को मिलेगा।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


