ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव के चलते गर्मियों में कई बार फ्रिज ब्लास्ट होने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे भारी नुकसान होता है. ऐसे में जरूरी है कि कुछ सावधानियां अपनाई जाएं, ताकि किसी भी तरह की खराबी या हादसे से बचा जा सके.
फ्रिज चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
कुछ लोग फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रख देते हैं, जिससे पीछे से निकलने वाली गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती. इससे कंप्रेसर अधिक गर्म हो जाता है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.
गर्मियों में लोग फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भर देते हैं, जिससे एयर सर्कुलेशन प्रभावित होता है और फ्रिज पर दबाव बढ़ता है. इससे मशीन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है और खराबी की संभावना बढ़ जाती है.
हमेशा अच्छी गुणवत्ता का प्लग और स्टेबलाइजर इस्तेमाल करें. वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण फ्रिज के कंप्रेसर पर असर पड़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग जैसी स्थिति बन सकती है.
इसके अलावा, फ्रिज की नियमित सफाई भी बेहद जरूरी है. खासकर पीछे लगे कॉइल्स पर धूल जमा हो जाती है, जिससे हीट डिसिपेशन कम हो जाता है. समय-समय पर इसे साफ करते रहने से फ्रिज सही तरीके से काम करता है और ओवरहीटिंग से बचाव होता है.
फ्रिज के अंदर गर्म खाना सीधे न रखें. इससे अंदर का तापमान अचानक बढ़ जाता है और कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. पहले खाने को ठंडा होने दें, फिर ही फ्रिज में रखें.
फ्रिज को चाहिए 200 से 250 वोल्ट
लोकल 18 से बातचीत में जितिन कुमार ने बताया कि गर्मियों में ठंडा पानी लोगों की पहली पसंद होता है. ऐसे में लोग अपनी जरूरत के अनुसार फ्रिज खरीदते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार फ्रिज ब्लास्ट जैसी घटनाएं हो जाती हैं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है. उन्होंने बताया कि गर्मियों में फ्रिज की देखभाल बेहद जरूरी है. फ्रिज को सही तरीके से चलाने के लिए 200 से 250 वोल्ट तक का वोल्टेज होना चाहिए, जिससे फ्रिज बेहतर तरीके से काम करता है और जल्दी ठंडा भी करता है. लो वोल्टेज होने पर फ्रिज खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



