-हर वर्ग, हर समाज और युवाओं के लिए पार्टी के दरवाजे खुले: इंद्रजीत सिंह टीटू
-राष्ट्रीय लोकदल को केवल ग्रामीण पार्टी बताना गलत धारणा
-चौधरी जयंत सिंह की नीतियों से प्रभावित लोगों को संगठन में जिम्मेदारी का अवसर
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल को शहरी क्षेत्रों में और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में संगठन ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। मेरठ मंडल अर्बन कमेटी के प्रभारी एवं राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टीटू ने मेरठ मंडल के छहों जिलों के लोगों को पार्टी से जुडऩे का खुला आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अब केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित पार्टी नहीं रही, बल्कि शहरों में भी तेजी से संगठन विस्तार कर रही है और समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल नई राजनीतिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने युवाओं, मातृशक्ति, किसानों, व्यापारियों और सभी धर्म व जाति के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग समाज सेवा और राजनीति के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं, उनके लिए राष्ट्रीय लोकदल एक मजबूत मंच बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा यह भ्रम फैलाया जाता है कि राष्ट्रीय लोकदल केवल देहात की पार्टी है, जबकि यह पूरी तरह गलत और भ्रामक प्रचार है।
पार्टी अब शहरी क्षेत्रों में भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है और मेरठ मंडल की अर्बन कमेटी को विशेष जिम्मेदारी इसी उद्देश्य से दी गई है। उनका कहना था कि पार्टी नेतृत्व चाहता है कि शहरों में भी आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सरकार और संगठन तक पहुंचाया जाए। टीटू ने कहा कि जिन लोगों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी नीतियों को समझा है, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अजीत सिंह की कार्यशैली को देखा है और वर्तमान में चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व से प्रभावित हैं, वे सभी राष्ट्रीय लोकदल से जुड़कर अपनी राजनीतिक व सामाजिक भूमिका निभा सकते हैं। पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता, निष्ठा और समाज सेवा की भावना के आधार पर संगठन में स्थान देती है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग किसान और महिलाएं चौधरी जयंत सिंह की सभाओं में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि जनता पार्टी को मजबूत देखना चाहती है।
राष्ट्रीय लोकदल को भी ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है जो संगठन और समाज दोनों के लिए काम करना चाहते हैं। इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि पार्टी से जुडऩे वाले कार्यकर्ताओं को नेतृत्व से सीधा संवाद का अवसर मिलता है और उनका कार्य सीधे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं, जिससे आम लोगों और युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में मदद मिल सकती है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यह समय संगठन से जुड़कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का है। राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक समरसता, ईमानदार राजनीति और जनसेवा की विचारधारा पर आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए व्यापक जनसहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं, उनके लिए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होना एक सुनहरा अवसर है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



