PBKS vs RR IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में आज दो बैटिंग पावरहाउस टीमों की भिड़ंत है. आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज करने वाली पंजाब किंग्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से है. मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी का न्योता दिया है. दोनों टीमें दो-दो बदलाव के साथ खेल रही हैं. राजस्थान ने शिमरन हेटमायर और रवि बिश्नोई की जगह दासुन शनाका और यश पुंजा को प्लेइंग-11 में बुलाया है. वहीं, पंजाब ने शशांक सिंह की जगह सूर्यांश शेडगे और जेवियर बार्टलेट की जगह लॉकी फर्ग्युसन को शामिल किया है.
श्रेयस अय्यर की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय है. पंजाब किंग्स ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कायम है. एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो भले ही टीम 8 में से तीन मैच हारकर चौथे स्थान पर है, लेकिन पंजाब किंग्स को उन्हें कम आंकने की गलती भारी पड़ सकती है.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. पंजाब किंग्स की नजरें पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को बड़ा लक्ष्य देने पर होंगी. दोनों टीमें बदलाव के साथ यह मुकाबला खेल रही हैं.
PBKS vs RR Live Score: 7 बजे होगा टॉस
टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे. देखना यह होगा कि टॉस जीतने वाला कप्तान क्या फैसला लेता है. दिलचस्प यह भी रहेगा कि दोनों टीमों में कोई बदलाव होता है या नहीं.
PBKS vs RR Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?
पंजाब के बल्लेबाजों ने सामूहिक रूप से शानदार प्रदर्शन किया है, खासकर बैटिंग ऑर्डर के ऊपरी क्रम में, जहां उनके ओपनर्स ने पावरप्ले के दौरान बार-बार आक्रामक शुरुआत करते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बना दिया है. पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरआर का पलड़ा भारी रहा है. रॉयल्स ने अब तक 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि किंग्स 13 मैच जीत चुकी है.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की बिगड़ी लय
राजस्थान रॉयल्स को अपनी लय बनाए रखने में काफी संघर्ष करना पड़ा है, लगातार खराब प्रदर्शन के कारण वे प्वाइंट्स टेबल में नीचे खिसक गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद टीम को यह मुकाबला अपने नाम करना होगा. हालांकि, टीम कमजोर नहीं है. राजस्थान रॉयल्स के अभियान को मिडल ओवर्स में अपनी लय बनाए रखने में नाकाम रहने के कारण काफी नुकसान हुआ है. वे अक्सर अपनी मजबूत शुरुआत को मैच जिताने वाले स्कोर में बदलने में असफल रहे हैं.
PBKS vs RR Live Score: अजेय है पंजाब की टीम
पीबीकेएस प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी. पंजाब किंग्स इस सीजन की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक रही है. उन्होंने लक्ष्य का पीछा करने की अपनी काबिलियत और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने शुरुआती 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में आईपीएल का सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड बनाया. पंजाब ने 265 रन का लक्ष्य 7 गेंदें रहते हासिल कर लिया था.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद.
नमस्कार!
न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल में आज 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमों में एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज भरे हुए हैं. राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल फॉर्म में चल रहे हैं तो पंजाब के ओपनर्स प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह का बल्ला भी तबाही मचा रहा है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



