Last Updated:
जिले में बहुत से किसान ऐसे हैं, जो ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं. इसकी खेती के लिए उद्यान विभाग भी मदद कर रहा है. उद्यान विभाग की मदद से इस खेती को करने में किसानों को बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है. क्योंकि उद्यान विभाग इस खेती को करने पर लागत का 60% सब्सिडी देता है. इसके साथ ही यह फसल भी एक अच्छे मुनाफे का साधन बन जाती है और किसान को अच्छा मुनाफा हो जाता है.
मुरादाबाद: जिले में बहुत से किसान ऐसे हैं, जो ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं. इसकी खेती के लिए उद्यान विभाग भी मदद कर रहा है. उद्यान विभाग की मदद से इस खेती को करने में किसानों को बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है. क्योंकि उद्यान विभाग इस खेती को करने पर लागत का 60% सब्सिडी देता है. इसके साथ ही यह फसल भी एक अच्छे मुनाफे का साधन बन जाती है और किसान को अच्छा मुनाफा हो जाता है.
किसान एक बार फसल को लगाकर लाखों रुपए तक की इनकम कर लेता है. इसलिए आप भी अगर इस खेती को करना चाहते हैं तो उद्यान विभाग की मदद से कर सकते हैं. इस प्रकार आपको खेती करके अच्छा मुनाफा मिलेगा. तो वहीं दूसरा मुनाफा सब्सिडी का मिल जाएगा.
लागत से ढाई गुना हुआ मुनाफा
मुरादाबाद के जिला उद्यान अधिकारी रमेश राणा ने बताया कि ड्रेगन फ्रूट की खेती करने के लिए हमने लोगों को प्रेरित किया है. इसके साथ ही बहुत से किसान ऐसे है. जो इस खेती को करने के लिए तैयार भी हुए है. बहुत से ऐसे किसान है जो इस खेती को करके आत्मनिर्भर भी बन गए है और लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहे है. इसके साथ ही ठाकुरद्वारा की एक महिला ऐसी है, जिन्होंने इसकी खेती की थी. जिसमे लगभग 6 लाख रुपए का खर्चा आया है. उसमें उनको तमाम मैड बनाकर पौधे रोपण कराएं है. उसमें रोकथाम के लिए सीमेंट के पहिये बनाकर सपोर्ट लगवाई है. जिसमे 6 लाख के खर्चे में उन्हें 14 लाख रुपए का उन्हें सुद्ध मुनाफा हुआ है.
उद्यान विभाग की मदद से इस खेती को करने के लिए किसान को अपना आधार कार्ड, खसरा, खतौनी, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड सहित आदि दस्तावेज की मदद से इसका लाभ ले सकता है. शहर के जितने भी लोगों को ड्रैगन फ्रूट की खेती उद्यान विभाग की मदद से कराई है. वह काफी प्रसन्न है और लाखों रुपए का मुनाफा भी कमा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से लगातार लोगों को इसकी खेती करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है. धीरे-धीरे लोगों का रुझान भी इस तरफ बढ़ रहा है. इसका पौधा मुख्यालय से फर्म निर्धारित कर दी है वहां से किसान इसके पौधे ले लेते हैं.
इसके साथ ही किसान को इस खेती को करने में लागत का 60% सब्सिडी मिल जाता है. जिससे किसान को डबल मुनाफा हो जाता है. पहला मुनाफा तो उसे खेती को कर ड्रैगन फ्रूट को मार्केट में सेल करने में होता है. तो वहीं दूसरा मुनाफा सब्सिडी का मिल जाता है. इसलिए किसान इस खेती को कर अपनी आय में वृद्धि कर सकता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



