Online Property Visit: अगर आप अपने लिए एक बेहतरीन लोकेशन पर प्रॉप्रटी लेना चाह रहे हैं मगर समय की कमी की वजह से जाकर प्रॉप्रटी देखना संभव नहीं हो पा रहा है तो अब टेंशन नहीं घर बैठे आप प्रॉप्रटी पर विजिट कर सकते हैं और एक अच्छी लोकेशन पर प्रॉप्रटी ढूंढ सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
आगमन भाटिया ने बताया कि अब तक प्रॉपर्टी देखने के लिए लोगों को अलग-अलग लोकेशनों पर जाना पड़ता था, जिससे समय और मेहनत दोनों लगते थे. Doorit इस समस्या को खत्म करने की कोशिश कर रहा है. इसका मॉडल काफी हद तक Blinkit जैसा है, जहां यूजर ऑन-डिमांड सर्विस पाता है. यूजर ऐप पर रिक्वेस्ट करता है और कंपनी की टीम सीधे उसके घर पहुंचकर पूरी व्यवस्था करती है.
Doorit का सबसे खास पहलू इसका वर्चुअल रियलिटी (VR) अनुभव है. कंपनी की टीम यूजर को VR हेडसेट पहनाती है, जिसके जरिए वह घर बैठे ही किसी भी प्रॉपर्टी का 360-डिग्री वर्चुअल टूर कर सकता है. यह अनुभव इतना वास्तविक होता है कि यूजर को ऐसा महसूस होता है जैसे वह खुद उस जगह पर मौजूद हो. इससे लंबी दूरी तय करने की जरूरत खत्म हो जाती है और कम समय में कई प्रॉपर्टीज़ देखी जा सकती हैं.
बताया कि इस प्लेटफॉर्म की एक और बड़ी खासियत इसका AI इंजन है, जो केवल प्रॉपर्टी दिखाने तक सीमित नहीं है. यह यूजर को मार्केट रिसर्च, लोकेशन एनालिसिस और निवेश से जुड़ी अहम जानकारी भी देता है. खास बात यह है कि यह सारी जानकारी लगभग 20 मिनट में उपलब्ध कराई जाती है, जिससे निर्णय लेना आसान हो जाता है.
Doorit ने उरा नाम का एक एआई असिस्टेंट भी तैयार किया है, जो सीरी की तरह काम करता है. यूजर इसमें अपने सवाल पूछ सकता है. चाहे वह प्रॉपर्टी से जुड़े हों या किसी बिजनेस प्लान से. अगर कोई व्यक्ति दुकान खोलना चाहता है या निवेश के विकल्प तलाश रहा है, तो उरा उसे भी गाइड कर सकता है.
बताया कि इसके अलावा Doorit में AI-बेस्ड इंटीरियर डिजाइन फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर यह देख सकता है कि खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी का इंटीरियर कैसा दिखेगा. यह फीचर यूजर को अपने सपनों के घर की बेहतर कल्पना करने में मदद करता है.
उन्होंने बताया कि जहां आज के समय में ज्यादातर प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म केवल फोटो और वीडियो दिखाते हैं, वहीं Doorit एक कदम आगे बढ़कर पूरी तरह इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रदान करता है. यही वजह है कि यह तेजी से चर्चा में आ रहा है. भारत के अलावा यह प्लेटफॉर्म यूनाइटेड अरब Emirates और सऊदी अरब में भी अपनी सेवाएं दे रहा है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



