पहली फिल्म रही ब्लॉकबस्टर, फिर डायरेक्टर ने सीक्वल से क्यों बनाई दूरी? सामने आई वजह
Image Slider
Last Updated:
करीब 30 साल बाद संजय दत्त अपनी कल्ट क्लासिक ‘खलनायक’ के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं. संजय ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया, लेकिन डायरेक्टर सुभाष घई ने साफ कर दिया है कि वो फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे. सुभाष घई ने बताया कि संजय इस प्रोजेक्ट को लेकर वर्षों से उत्साहित थे, यहां तक कि जेल के दौरान भी उन्होंने इसे बनाने की इच्छा जताई थी. डायरेक्टर फिल्म से क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े रहेंगे.
डायरेक्टर की ब्लॉकबस्टर का सीक्वल आने वाली है.
नई दिल्ली. करीब तीन दशक पहले रिलीज हुई ‘खलनायक’ ने हिंदी सिनेमा में एंटी-हीरो की परिभाषा को नई पहचान दी थी. अब जब संजय दत्त ने इसके सीक्वल को लेकर ऑफिशियल ऐलान कर दिया है, तो फैंस के बीच एक बार फिर इस कल्ट क्लासिक की चर्चा तेज हो गई है. 24 अप्रैल को संजय दत्त ने अपने नए लुक के जरिए ‘खलनायक 2’ को लेकर उत्सुकता बढ़ाई, लेकिन इसी बीच निर्देशक सुभाष घई ने साफ कर दिया कि वह इस बार निर्देशन की कमान नहीं संभालेंगे.
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुभाष घई ने बताया कि संजय दत्त लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित रहे हैं. उन्होंने खुलासा किया कि जेल के दौरान भी संजय ने उन्हें पत्र लिखकर ‘खलनायक’ के सीक्वल को बनाने की इच्छा जताई थी. सुभाष घई के मुताबिक, उन्होंने संजय को फिल्म का कॉन्सेप्ट और कहानी सौंप दी है, लेकिन वह खुद इसे निर्देशित नहीं करना चाहते.