Image Slider

Fire caused by sparks falling from an electric wire onto a car parked beneath it.



साहिबाबाद। भोपुरा डीएलएफ में बिजली खंभे के नीचे खड़ी कार में तारों से निकलकर चिंगारी से आग लग गई। घटना रविवार रात ढाई बजे की है। लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।पुलिस को जानकारी मिली कि डीएलएफ कालोनी में रात करीब ढाई बजे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। खंभे पर लगे इंटरनेट केबल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग फैल गई। केबल की प्लास्टिक गिरने से नीचे खड़ी कार जल गई। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर दमकल कर्मी फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे हालांकि उनके पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||