Image Slider

Last Updated:

Pm Narendra Modi In Varanasi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहें है. अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी महिलाओं से सीधे रूबरू होंगे. वाराणसी के बरेका इंटर कॉलेज मैदान में 50 हजार महिलाओं की जुटान होगी. इस मंच से पीएम मोदी जनाक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे. खास बात यह है कि इस रैली में मंच के सांचलन से लेकर पीएम मोदी में स्वागत तक कि जिम्मेदारी महिला शक्ति के हाथों में होगी. पहली बार ऐसा होगा जब जरूरी व्यवस्थाओं को छोड़ सभी जिम्मेदारियां नारी शक्ति को दी जाएंगी.

ख़बरें फटाफट

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहें है. अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी महिलाओं से सीधे रूबरू होंगे. वाराणसी के बरेका इंटर कॉलेज मैदान में 50 हजार महिलाओं की जुटान होगी. इस मंच से पीएम मोदी जनाक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे. खास बात यह है कि इस रैली में मंच के सांचलन से लेकर पीएम मोदी में स्वागत तक कि जिम्मेदारी महिला शक्ति के हाथों में होगी. पहली बार ऐसा होगा जब जरूरी व्यवस्थाओं को छोड़ सभी जिम्मेदारियां नारी शक्ति को दी जाएंगी.

25 महिला जनप्रतिनिधि साझा करेंगी मंच

इस आयोजन में पीएम मोदी के साथ 25 महिला जनप्रतिनिधि मंच साझा करेंगी.इनमें पार्षद,प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य महिला नेत्री शामिल है.बीजेपी की ओर से इसकी पूरी लिस्ट तैयार कर ली गई है.संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिरने के बाद काशी का यह मंच विपक्ष के खिलाफ महिला आक्रोश का व्यापक मंच होगा.इस रैली तक महिलाओं को पहुंचाने के लिए बीजेपी की ओर से व्यापक जनसपंर्क अभियान भी चलाया जा रहा है. महिला मोर्चा के टीम विधानसभा वार घूम-घूम कर महिलाओं को यहां आने का निमंत्रण दें रही है.बीजेपी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि पीएम मोदी का यह दौरा ऐतिहासिक होगा.

6350 करोड़ के योजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी बीएलडब्ल्यू के इसी मंच से 6350 करोड़ के योजनाओं की सौगात भी काशी को देंगे.इसमें 1050 करोड़ के 48 योजनाओं का लोकार्पण होगा वहीं 4300 करोड़ के महत्वकांक्षी योजनाओं की पीएम मोदी आधारशिला भी रखेंगे.इसमें गंगा में बनने वाला डबल डेकर सिक्स लेन पुल भी शामिल है.इसके अलावा पीएम 500 बेड के सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल,नगर निगम के नए हाईटेक भवन,कमिश्नरी में बनने वाला ट्विन टॉवर सहित अन्य योजनाएं शाम है.यह योजनाएं भविष्य में शहर की लाइफ लाइन बनेगी.

शाम करीब 4 बजे आएंगे पीएम

पीएम मोदी 28 अप्रैल को करीब शाम 4 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे.यहां से वो सेना के विशेष हैलीकॉप्टर के जरिए बीएलडब्ल्यू जाएंगे फिर वहां वो महिला जनाक्रोश सम्मेलन को संबोधित करेंगे.फिलहाल पूरे जनसभा स्थल पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम भी है.महिला पुलिस को यहां सुरक्षा की विशेष कमान भी दी गई है.इसके अलावा एसपीजी की टीम पूरे पीएम के रूट पर पूरा मंथन किया है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||