Image Slider

Two groups fight while bathing in a canal, video goes viral



मुरादनगर। गंगनहर घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नहाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट होती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इन्कार कर रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें गंगनहर घाट पर कुछ युवक एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को नहर में धक्का दे दिया। युवक नहर में खुद को बचाते नजर आ रहा है, मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकाला। एसीपी का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में किसी की कोई तहरीर नहीं आई है। वायरल वीडियो पर इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||