Image Slider

Uncle and nephew accused of assault, report filed



लोनी। अगरौला गांव में रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने गांव में रहने वाले चाचा-भतीजे पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गांव अगरौला गांव निवासी दीपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले लोगों से उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज भी की थी। इस बात को लेकर पड़ोसी रंजिश रखने लगा। 20 अप्रैल को दीपांशु घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में पड़ोसी चाचा-भतीजे ने उन पर तमंचे की बट सिर पर मार घायल कर दिया था। लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर चाचा जय प्रकाश समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||