Image Slider

Last Updated:

UP News LIVE: उत्तर प्रदेश की आज की ताजा, मुख्य और अहम खबरों को पढ़ने के लिए यह एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, जहां आपको राज्य के हर जिले, शहर और आसपास के इलाकों की बड़ी घटनाओं की पूरी जानकारी मिलती है. यहां राजनीति, अपराध, मौसम, शिक्षा, विकास और स्थानीय गतिविधियों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट विस्तार से दी जाती है. साथ ही अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों, सामाजिक मुद्दों और प्रशासनिक फैसलों की भी सटीक जानकारी मिलती है. उत्तर प्रदेश से जुड़ी हर जरूरी और ताजा खबर जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज 18 के साथ.

LIVE: बुलंदशहर में 3 की हत्या, आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ाZoom

यूपी लाइव न्‍यूज अपडेट्स जानें…

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होने वाली बड़ी घटनाएं, प्रशासनिक फैसले और सामाजिक बदलावों की पूरी अपडेट आपको सबसे पहले यहां मिलेगी. हर दिन की बड़ी और जरूर खबरों को आसान भाषा में और फटाफट देखने के लिए जुड़े रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ. राज्य की हर छोटी-बड़ी हलचल पर नजर रहती है ऐसे में आपको सटीक और तेज़ अपडेट मिलता है. यहां आपको राजनीति, अपराध, विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें सरल और स्पष्ट रूप में मिलती हैं, ताकि आप हर स्थिति से हमेशा अपडेट रहें.

लखनऊ में सिपाहियों की दीक्षांत परेड, सीएम योगी करेंगे निरीक्षण और सम्मान
लखनऊ पुलिस लाइन में आज महिला सिपाहियों की दीक्षांत परेड आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रशिक्षण पूरा कर चुके सिपाही औपचारिक रूप से सेवा में शामिल होंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परेड का निरीक्षण करेंगे और मान प्रणाम स्वीकार करेंगे. ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे.

हापुड़ में जयमाला के दौरान दूल्हा बेहोश, शादी में हंगामा, अस्पताल में भर्ती
जयमाला की स्टेज पर चक्कर ख़ाकर दूल्हा गिर गया. दुल्हन पक्ष ने शादी में दूल्हे पर शराब पीने का आरोप लगाया है. तबियत बिगड़ने पर दूल्हा अस्पताल में भर्ती कराया गया. शादी टूटने पर जमकर हंगामा किया गया. हापुड़ के बुलंदशहर रोड मैरिज हॉल की घटना बताई जा रही है.

Bulandshahr News: खुर्जा में मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोगों की मौत से हड़कंप
बुलंदशहर के खुर्जा से बड़ी खबर सामने आई है. थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर चुंगी, सुभाष रोड पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई. इस घटना में तीन लोगों को सिर में गोली लगने की सूचना है और तीन लोगों की मौत बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Agra News: आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया. बायोमेट्रिक जांच में डेटा मैच न होने पर मामले का खुलासा हुआ. आरोपी ने दूसरे व्यक्ति के रोल नंबर पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा देने की कोशिश की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है. मामले की जांच जारी है. डीसीपी सिटी ने बताया कि इस रैकेट के मास्टरमाइंड को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||