Image Slider

A 14-year-old girl was held hostage and molested, a case has been registered.



मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने का आरोप है। आरोपी के कमरे में पीड़िता नग्न अवस्था में बेसुध मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता मां की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। बेटी शनिवार सुबह खरीदारी करने बाजार गई थीं और दोपहर एक बजे तक नहीं लौटी। पीड़िता ने बेटी की तलाश करते हुए एक कॉलोनी में पहुंची तो एक मकान में छात्रा नग्न और बदहवाश अवस्था में मिली। छात्रा को आनन-फानन अस्पताल में लेकर गए और होश आने पर आपबीती बताई। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि एक परिचित युवक ने उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके बंधक बनाया और छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||