Image Slider

Last Updated:

अमिताभ बच्चन अकसर अपनी पुरानी बातों के फैंस के साथ शेयर करते हैं. एक मजेदार किस्सा उन्होंने केबीसी 16 के मंच पर शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि कैसे होटल के कमरे पर हुई खटखट के बाद वह दरवाजे पर पहुंचे और नजारा देखकर वह हैरान रह गए. उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उस पल वह लगभग बेहोश ही हो गए थे, लेकिन किसी तरह खुद को संभाल लिया. ये वो पल है जो उनकी यादों में हमेशा के लिए बस गया. क्या है ये किस्सा चलिए बताते हैं…

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं. हर रविवार को हजारों की संख्या में लोग उनके दीदार के लिए खड़े रहते हैं. लेकिन क्या आप बिग बी के उस किस्से से वाकिफ हैं. जब होटल के कमरे के दरवाजे में अचानक खटखट हुई. जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, सामने का नजारा देखकर उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं. एक पल के लिए उन्हें समझ ही नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करें. इस किस्से का जिक्र बिग बी ने खुद किया था.

Amitabh Bachchan, when Amitabh Bachchan meet Michael Jackson, when Michael Jackson knock left Big B stunned, Kaun Banega Crorepati 16, when Michael Jackson impacted Big B, अमिताभ बच्चन, जब अमिताभ बच्चन माइकल जैक्सन से मिले, जब माइकल जैक्सन की दस्तक ने बिग बी को चौंका दिया, कौन बनेगा करोड़पति 16, जब माइकल जैक्सन ने बिग बी को प्रभावित किया

ये कहानी अमिताभ बच्चन की उस मुलाकात की है, जिसने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धूम मचा रखी थी. बात कर रहे हैं उस रोमांचक पल की, जब किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन ने खुद अमिताभ बच्चन के न्यूयॉर्क होटल के कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी थी. हाल ही में माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ थिएटर्स में रिलीज हुई है, जिसके चलते यह पुराना किस्सा फिर से चर्चा में आ गया है.

Amitabh Bachchan, when Amitabh Bachchan meet Michael Jackson, when Michael Jackson knock left Big B stunned, Kaun Banega Crorepati 16, when Michael Jackson impacted Big B, अमिताभ बच्चन, जब अमिताभ बच्चन माइकल जैक्सन से मिले, जब माइकल जैक्सन की दस्तक ने बिग बी को चौंका दिया, कौन बनेगा करोड़पति 16, जब माइकल जैक्सन ने बिग बी को प्रभावित किया

साल 2024 के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC 16) के एक एपिसोड में अमिताभ ने खुद यह अनसुना किस्सा सुनाया था. वह पद्मश्री डॉ. अभय और डॉ. रानी बांग से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान डॉ. रानी ने माइकल जैक्सन को अपना पसंदीदा गायक बताते हुए बिग बी से उनकी मुलाकात के बारे में पूछा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Amitabh Bachchan, when Amitabh Bachchan meet Michael Jackson, when Michael Jackson knock left Big B stunned, Kaun Banega Crorepati 16, when Michael Jackson impacted Big B, अमिताभ बच्चन, जब अमिताभ बच्चन माइकल जैक्सन से मिले, जब माइकल जैक्सन की दस्तक ने बिग बी को चौंका दिया, कौन बनेगा करोड़पति 16, जब माइकल जैक्सन ने बिग बी को प्रभावित किया

अमिताभ ने याद करते हुए कहा, ‘मैं न्यूयॉर्क के एक होटल में रुका था. एक दिन मैंने दरवाजे पर दस्तक सुनी. दरवाजा खोला तो देखकर दंग रह गया. सामने माइकल जैक्सन खड़े थे. मैं लगभग बेहोश हो गया, लेकिन किसी तरह अपने आप को संभाला. मैंने उनका अभिवादन किया. उन्होंने पूछा कि क्या यह उनका कमरा है? जब मैंने बताया कि यह मेरा कमरा है तो उन्हें पता चला कि वह गलत कमरे में आ गए हैं.’

Amitabh Bachchan, when Amitabh Bachchan meet Michael Jackson, when Michael Jackson knock left Big B stunned, Kaun Banega Crorepati 16, when Michael Jackson impacted Big B, अमिताभ बच्चन, जब अमिताभ बच्चन माइकल जैक्सन से मिले, जब माइकल जैक्सन की दस्तक ने बिग बी को चौंका दिया, कौन बनेगा करोड़पति 16, जब माइकल जैक्सन ने बिग बी को प्रभावित किया

हालांकि, यह छोटी सी मुलाकात यहीं खत्म नहीं हुई. बाद में माइकल जैक्सन ने अपने स्टाफ के जरिए संपर्क किया और दोनों को बैठकर बात करने का मौका मिला. अमिताभ बच्चन ने बताया कि इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद माइकल बेहद विनम्र और सरल स्वभाव के थे. अमिताभ कहते हैं, ‘आखिरकार हमें बैठकर बात करने का मौका मिला. इतनी बड़ी शोहरत के बावजूद वह बेहद विनम्र थे. यूं हुई हमारी पहली मुलाकात.’

Amitabh Bachchan, when Amitabh Bachchan meet Michael Jackson, when Michael Jackson knock left Big B stunned, Kaun Banega Crorepati 16, when Michael Jackson impacted Big B, अमिताभ बच्चन, जब अमिताभ बच्चन माइकल जैक्सन से मिले, जब माइकल जैक्सन की दस्तक ने बिग बी को चौंका दिया, कौन बनेगा करोड़पति 16, जब माइकल जैक्सन ने बिग बी को प्रभावित किया

अमिताभ ने माइकल जैक्सन से जुड़ा एक और किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि एक बार वह अमेरिका में माइकल के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होने पहुंचे थे. वहां उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. होटल के सभी 350 कमरे माइकल जैक्सन और उनकी टीम के लिए बुक थे. काफी कोशिशों के बाद उन्हें स्टेडियम में पीछे की सीटें मिल पाईं, जहां से उन्होंने शो देखा. उन्होंने उस कॉन्सर्ट को ‘जादुई’ अनुभव बताया. उनके मुताबिक, माइकल जैक्सन की परफॉर्मेंस, उनकी एनर्जी और दर्शकों का उत्साह अद्भुत था. पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था.

Amitabh Bachchan, when Amitabh Bachchan meet Michael Jackson, when Michael Jackson knock left Big B stunned, Kaun Banega Crorepati 16, when  Michael Jackson impacted Big B, अमिताभ बच्चन, जब अमिताभ बच्चन माइकल जैक्सन से मिले, जब माइकल जैक्सन की दस्तक ने बिग बी को चौंका दिया, कौन बनेगा करोड़पति 16, जब माइकल जैक्सन ने बिग बी को प्रभावित किया

आपको बता दें कि इन दिनों माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक ‘माइकल’ (2026) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित और जॉन लोगन द्वारा लिखित इस फिल्म ने फैंस के बीच एक बार फिर किंग ऑफ पॉप के जादू को जिंदा कर दिया है और इसी के साथ, अमिताभ बच्चन का वह ऐतिहासिक किस्सा भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||