Image Slider

Last Updated:

लगातार बदलते मौसम का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक ठंडी हवा और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण पेट दर्द, बुखार, सिर दर्द जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. कन्नौज जिले में इन दिनों सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं,

ख़बरें फटाफट

कन्नौज: लगातार बदलते मौसम का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक ठंडी हवा और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण पेट दर्द, बुखार, सिर दर्द जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. कन्नौज जिले में इन दिनों सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इन सामान्य लेकिन परेशान करने वाली बीमारियों से जूझते नजर आ रहे हैं.

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

डॉक्टरों के अनुसार मौसम के इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर पाचन तंत्र और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है. कन्नौज के सरकारी अस्पतालों में हर दिन सैकड़ों मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार, डायरिया, हैजा और सिर दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं. खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है. अस्पताल प्रशासन भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त इंतजाम करने में जुटा हुआ है.

खान-पान पर रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन बीमारियों से बचाव के लिए सबसे जरूरी है खान-पान में सावधानी बरतना. डॉक्टर सलाह देते हैं कि बासी खाना बिल्कुल न खाएं, खासकर रात का रखा हुआ भोजन दोबारा सेवन करने से बचें. इसके अलावा बाहर मिलने वाले खुले और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना भी बेहद जरूरी है, साफ-सुथरा और ताजा भोजन ही शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

पानी और कपड़ों का रखें ध्यान

डॉक्टरों ने यह भी बताया कि शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, लोग अक्सर प्यास लगने पर ही पानी पीते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि बिना प्यास लगे भी हर घंटे थोड़ा-थोड़ा पानी जरूर पीना चाहिए. वहीं, धूप में निकलते समय हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए, ताकि शरीर का तापमान संतुलित बना रहे. सिर को ढककर रखना और धूप से बचाव करना भी जरूरी है.

कन्नौज के विनोद दीक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सुधांशु दुबे ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर इन मौसमी बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है. साफ-सफाई का ध्यान रखना, नियमित रूप से हाथ धोना, ताजा भोजन करना और पर्याप्त पानी पीना जैसे छोटे कदम बड़े लाभ दे सकते हैं. अगर फिर भी कोई लक्षण लगातार बने रहते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. मौसम के इस बदलते दौर में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है. सही खान-पान और दिनचर्या अपनाकर लोग खुद को और अपने परिवार को इन सामान्य बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||