गुरफतेह पीरजादा को ‘गिल्टी’ से डेब्यू करने के बाद लगा था कि उनका करियर चमक उठेगा. उन्हें लगा था कि अब वह सही रास्ते पर हैं. लेकिन उसके बाद भी उन्होंने काफी संघर्ष किया. पिछले तीन सालों में उनके 7 प्रोजेक्ट्स ठप हो गए थे.
नई दिल्ली. गुरफतेह पीरजादा ने डेब्यू के बाद से ही बहुत संघर्ष किया है. अपने करियर के 7 प्रोजेक्ट ठप हो जाने के बाद अब वह एक बार फिर वापसी के लिए तैयार हैं. ‘क्लास’ और ‘गिल्टी’ जैसे प्रोजेक्ट लाने वाले एक्टर जल्द ही ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आएंगे.
गुरफतेह का कहना है कि उन्होंने अपने संघर्ष और टूटे आत्मविश्वास को लेकर कई बार खुद से वादा किया था कि एक दिन वह जरूर कुछ बड़ा करेंगे. अब उन्होंने अपने मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है.
‘गिल्टी’, ‘क्लास’ और ‘कॉल मी बे’ जैसे प्रोजेक्ट बनाने वाले गुरफतेह अब ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह किरण राव के सेगमेंट में नजर आने वाले हैं. इसमें उनके साथ न्यूकमर सना थम्पी भी नजर आएंगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गुरफतेह ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि करियर की शुरुआत में तो सब ठीक ही चल रहा था. लेकिन .कई बड़े प्रोजेक्ट्स साइन करने के बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों की ऐनाउंसमेंट भी कर दी थी.. लेकिन वक्त के साथ हालात बदलते गए.
तीन साल के अंदर उनके हाथ से 7 प्रोजेक्ट् निकल गए. उनके ये 7 प्रोजक्ट डिब्बा बंद हो गए थे. लेकिन उनके लिए ये फेस करना आसान नहीं था. उनका कॉन्फिडेंस भी टूटता जा रहा था. फिर उन्होंने खुद से वादा किया कि कुछ बड़े करेंगे.
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने नेटफ्लिक्स फिल्म गिल्टी से की थी. इसके बाद हम भी अकेले, तुम भी अकेल में भी उन्होंने काम किया था. वह ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा में भी नजर आए थे. साल 2023 में उनकी वेब सीरीज क्लास भी आई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.
गुरफतेह ने ये भी कहा कि साल 2024 के आखिर में जब उन्हें ‘क्लास’ के दूसरे सीजन के कैंसिल होने का पता चला तो वह बुरी तरह टूट गए थे.ये उनके लिए बहुत बड़ा सदमा था. ये सातवीं बार था जो उनका प्रोजेक्ट ठप हुआ था.
साल 2024 में गुरफतेह कॉल मी बे में काम किया था, इसमें अनन्या पांड नजर आई थीं. इसके बाद धीरे धीरे चीजे बदलीं और अब वह ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आएंगे. उनका कहना है कि साल 2025 में उन्होंने नई शुरुआत करने का फैसला किया. वह अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



