एक्ट्रेस छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही थीं. चार साल पहले उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली थी और हाल ही में वो अपनी जर्नी को याद कर भावुक हो उठीं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर अपने सफर के बारे में बात की.
नई दिल्ली. छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और दिल छू लेने वाला नोट पोस्ट किया, जिसमें अपनी जिंदगी की इस मुश्किल लेकिन बदलाव भरी यात्रा के बारे में खुलकर बात की. वीडियो में छवि कहती नजर आईं, ‘जिंदगी में कुछ ऐसे पल आते हैं जिनके बाद सब कुछ बदल जाता है. मेरे लिए वो पल तब आए जब मैं घर छोड़कर मुंबई आई, जब मैं मां बनी और फिर चार साल पहले जब मेरी ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी हुई. इन पलों में आपको एहसास भी नहीं होता कि आपकी जिंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chhavihussein)
उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत समय तक हम चाहते हैं कि चीजें पहले जैसी हो जाएं, लेकिन वो कभी पहले जैसी नहीं होतीं. ऐसा इसलिए नहीं कि जिंदगी खराब हो गई, बल्कि इसलिए कि जिंदगी और बेहतर हो गई है.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम chhavihussein)
छवि ने उन लोगों की आलोचना का भी जवाब दिया जिन्होंने उन्हें कैंसर के बारे में बात करना बंद करने की सलाह दी और ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का आरोप लगाया. एक्ट्रेस चार साल पहले भी इसके लिए ट्रोल होती थीं और आज भी कुछ लोग उन्हें कैंसर पर बात करने के लिए ट्रोल करते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chhavihussein)
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने कहा, ‘आज भी चार साल बाद जब कोई मुझे ट्रोल करता है और कहता है कि अब कैंसर की बात काफी हो गई, तो मैं मन ही मन मुस्कुराती हूं. शायद उनकी जिंदगी में कभी ऐसा पल ही नहीं आया जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी हो’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम chhavihussein)
अपनी ठीक होने की यात्रा पर बात करते हुए छवि ने कहा, ‘आज मैं न सिर्फ अपने नए जन्म, अपनी नई पहचान, अपनी तरक्की और अपनी ताकत का जश्न मना रही हूं, बल्कि हर उस कैंसर योद्धा का भी जश्न मना रही हूं जो खुद को गलत समझा हुआ, अनसुना और कम सराहा हुआ महसूस करता है. मैं आपको देखती हूं, सुनती हूं और आपकी सराहना करती हूं.’(फोटो साभार इंस्टाग्राम chhavihussein)
छवि ने लिखा, ‘भले ही किसी को याद न हो, लेकिन मैं इसे कभी नहीं भूल सकती. 25 अप्रैल 2022 मेरी नई जिंदगी का पहला दिन था. उस दिन 6 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद मुझे आधिकारिक तौर पर कैंसर-मुक्त घोषित किया गया था. लेकिन असल सफर तो उसके बाद शुरू हुआ, क्योंकि लोग सोचते हैं कि आप ठीक हो चुके हो, जबकि ठीक होने की असली लड़ाई अभी बाकी होती है.’
उन्होंने बताया कि ठीक होना एक सीधा-सादा सफर नहीं है. कुछ दिन वे पूरी तरह ठीक महसूस करती हैं तो कुछ दिन टूट जाती हैं. इसलिए उन्होंने जिंदगी जीने का तरीका अपनाया है. छवि ने अपने पोस्ट का अंत इन शब्दों से किया, “मुझे जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. आज का दिन जश्न मनाने का दिन है. एक नई जिंदगी का’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chhavihussein)
बता दें कि वर्ष 2022 में छवि मित्तल को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था. उन्होंने 6 घंटे लंबी सर्जरी कराई और तब से लगातार अपने ठीक होने के सफर के बारे में खुलकर बात करती रही हैं. वे सोशल मीडिया के जरिए कैंसर जागरूकता फैलाती हैं और दूसरे कैंसर मरीजों को प्रेरित करती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chhavihussein)
छवि मित्तल छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं, लेकिन फिर उन्होंने टीवी से दूरी बना ली और वो यूट्यूब पर अपना चैनल चलाती हैं. एक्ट्रेस अपने पति के साथ अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम chhavihussein)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



