Image Slider

Last Updated:

मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, विक्रांत मैसी यामी गौतम जैसी कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की. बाद में बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बाई. लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसे भी है, जो टीवी पर राज करती थीं और बड़े पर्दे पर करियर बनाने की कोशिश की लेकिन असफल रहीं. इसके बाद फिर टीवी का रुख किया.

इस टॉप एक्ट्रेस ने टीवी पर बरसों राज किया है. यह एक्ट्रेस टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी बनीं. इस एक्ट्रेस ने अपने पिता की मौत की बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. महज 17 साल की उम्र ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया. लेकिन सफलता हासिल नहीं कर सकी. आज इस एक्ट्रेस के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है और एक बच्चे की मां है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

anita hassanadanni

टीवी पर राज करने वाली इस 45 साल की एक्ट्रेस ने हिंदी और तेलुगू फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया. इस एक्ट्रेस का नाम अनीता हसनंदानी है. अनीता ने 27 साल के करियर में उन्होंने अपने डेली सोप्स के जरिए नाम और शोहरत दोनों कमाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

anita hassanadanni

अनीता हसनंदानी जब सिर्फ 15 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था. परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए उन्हें एक रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करनी पड़ी. फिर 1998 में अनीता हसनंदानी ने हिंदी सीरियल ‘इधर उधर’ से डेब्यू किया. इसके बाद वह ‘हरे कांच की चूड़ियां’ टीवी सीरियल में नजर आईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

anita hassanadanni

हालांकि, साल 2002 में आए में एकता कपूर के सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ में तनु की किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की और बड़ी स्टार बन गईं. इसके बाद उन्होंने 2005 में आए ‘कव्यांजालि’ में अंजली के किरदार ने टीवी स्टार बना दिया और उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

anita hassanadanni

अनीता ने साल 1999 में आई ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना स्टारर सुपरहिट ‘ताल’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. वह ‘ताल’ के मशहूर गाने ‘इश्क बिना’ में नजर आई थीं. फिर 2001 में उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘नुव्वु नेनु’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर स्क्रीन पर एंट्री की. उन्होंने ‘कुछ तो है’, ‘ये दिल’, ‘सिलसिले’ जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्मों से उन्हें पहचान नहीं मिल पाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

anita hassanadanni

‘काव्यांजली’ टीवी सीरियल से अनीता टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर चेहरा बन गईं. उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’ और ‘नागिन’ जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में भी काम किया. इस दौरान उनका स्टारडम बढ़ता गया और टॉप महंगी एक्ट्रेस बन गईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

anita hassanadanni

अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की. रोहित ने पहले फेसबुक मैसेज के जरिए उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश की, बिना यह जाने कि वह एक्ट्रेस हैं. फिर दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और फिर दोनों की शादी हो गई. यह शादी गोवा में तेलुगू-सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

anita hassanadanni

अनीता ने 39 साल की उम्र में कंसीव किया था. 9 फरवरी 2021 को अनीता ने अपने पति रोहित के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. यह एक बेटा था. कपल ने अपने बेटे का नाम आरव रखा. बेटे के जन्म के तुरंत बाद अनीता ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया. फिर 5 साल बाद, जब आरव 4 साल का हुआ, अनीता ने हिंदी टीवी सीरियल ‘सुमन इंदोरी’ से कमबैक किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Entertainment

ब्लॉगरिज्म की रिपोर्ट के मुताबिक, अनीता की मौजूदा नेट वर्थ 48 करोड़ रुपये है. इंडिया फोरम के मुताबिक, अनीता के पास बीएमडब्यूल और मर्सिडीज बेंज कारें भी है. अनीता के पास मुंबई में एक खूबसूरत घर है, जिसमें वह अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||