Image Slider

होमखेलक्रिकेटबीच मैच में विराट पहुंचे शुभमन गिल के पास, ऐसा क्या कहा कि निकल गई उनकी हंसी

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ. विराट कोहली की टीम ने यहां शुभमन गिल को मात दी. मैच के दौरान जब गिल बल्लेबाजी कर रहे थे जब विराट ने जाकर उनसे बता की. उनको कुछ ऐसा बोला जिसके बाद दोनों ही हंंसने लगे.

Zoom

मैच के दौरान शुभमन गिल के साथ मस्ती करते नजर आए विराट कोहली

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2026 मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच टक्कर हुई. मैदान पर दोनों एक दूसरे से टकराए और ये देखकर फैंस को बहुत मजा आया. दोनों की मजेदार बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस हल्के-फुल्के पल में कोहली गिल के पास गए और हंसते हुए कुछ कहा, जिस पर जीटी के कप्तान ने मुस्कुराकर जवाब दिया. इस बातचीत का वीडियो अब इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है.

आरसीबी के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल फ्लॉप रहे. वो 24 गेंद में महज 32 रन ही बना पाए . जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था. दूसरी तरफ उनके जोड़ीदार साई सुदर्शन ने शानदार 100 रन की पारी खेली. गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मजबूत इसी पारी के दम पर 3 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||