Image Slider

Last Updated:

दिवंगत एक्टर ओम पुरी को सिनेमा जगत के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है. एक्टिंग की दुनिया में उनका योगदान किसी से छुपा नहीं है. 2017 में इस प्रतिभाशाली कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. आखिरी बार वह सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आए थे. ओम पुरी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही.

ओम पुरी ने अपने करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दी. उनकी अपने प्रोफेशनल करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म दी. कॉमेडी से लेकर गंभीर और नेगेटिव किरदार निभाए और खूब सराहे गए. ओम पुरी की प्रोफेशनल लाइफ की जितनी तारीफ हुई, उससे कहीं ज्यादा विवादों में उनकी पर्सनल लाइफ रही. उन्होंने दो शादियां की. शादी से पहले पहली पत्नी को 11 साल तक डेट किया और कुछ ही महीनों में तलाक दिया. दूसरी शादी की और बुरे वक्त में फिर से पहली पत्नी के पास गए.

Om puri first Wife

ओम पुरी ने 1991 में सीमा कपूर से शादी की थी. सीमा कपूर, अन्नू कपूर की बहन हैं. सीमा और ओम ने एक-दूसरे को करीब एक दशक से ज्यादा समय तक डेट किया था. इसके कुछ समय बाद ही ओम पुरी की जिंदगी में लेखिका नंदिता पुरी आईं, जिससे उनका रिश्ता सीमा से खत्म हो गया. अपनी किताब-‘यूं गुजरी है अब तलक’ में सीमा कपूर ने अपनी उथल-पुथल भरी शादी के बारे में बताया था.

Anu kapoor om puri wife

सीमा कपूर ने अप्रैल 2025 में अपनी ऑटोबायोग्राफी’यूं गुजरी है अब तलक’ को लॉन्च किया. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सीमा को किताब को आकार देने में कुल 24 साल लगे. लेकिन लिखना 34 साल पहले शुरू हुआ था, जब वह ओम पुरी से तलाक के दौरान मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. उन्होंने बताया कि वह बहुत ज्यादा अपनी भावनाएं जाहिर करने वाली इंसान नहीं हैं, इसलिए उन्होंने अपने जज्बातों को शब्दों के जरिए, पत्रों के रूप में लिखा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Om puri first Wife

सीमा कपूर ने कहा था,”ये सब तब शुरू हुआ जब 11 साल की दोस्ती और शादी के बाद नंदिता (पुरी, बाद में पत्नी) ओम की जिंदगी में आईं और मेरा तलाक हो गया. ये अप्रत्याशित था, बहुत दर्दनाक था और मुझे शुरू में लगा कि ये बस एक फेज है. मैं प्रेग्नेंट थी और अपनी मां के घर चली गई थी, फिर पांचवें महीने में मेरा बच्चा चला गया. मैंने अपनी तकलीफ एक पत्र में लिखी, ‘तुम क्यों नहीं आए?’ मैं बहुत ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं हूं, इसलिए लिखना शुरू किया और साथ ही खुद को फिर से खड़ा करने की जद्दोजहद भी शुरू की.”

Anu kapoor om puri wife

इसके बाद सीमा कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू ओम पुरी के संग रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि ओम पुरी की मुलाकात नंदिता से तब हुई थी जब वह हॉलीवुड फिल्म ‘सिटी ऑफ जॉय’ की शूटिंग कर रहे थे और इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उन्होंने बताया कि विधु विनोद चोपड़ा की पहली पत्नी रेनू सलूजा को इस बारे में पता था, लेकिन उन्हें लगा कि ये बस एक फेज है.

Anu kapoor

सीमा कपूर ने बताया कि उन्हें इस अफेयर के बारे में काफी बाद में पता चला, जब उनके पूर्व पति ने खुद फोन कर बताया कि वह किसी और को देख रहे हैं. सीमा ने अपने दोस्तों की राय मानी और सोचा कि ओम सिर्फ अटेंशन चाहते हैं. बाद में जब ओम पुरी मुंबई लौटे तो सब कुछ ठीक चल रहा था, और सीमा को अफेयर के बारे में पता था, लेकिन वह सब ठीक करना चाहती थीं क्योंकि वह प्रेग्नेंट थीं. ओम को भी उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता था, लेकिन इससे नंदिता को इनसिक्योरिटी फीलिंग होती थी और वह ओम को उनकी पत्नी के सामने ही फोन करती थीं.

Om puri first Wife

सीमा ने बताया कि ओम पुरी अलग होने का बहाना ढूंढ रहे थे, वह शराब पीते और झगड़ा करते, वहीं नंदिता भी तमाशा करती थीं, इसलिए सीमा ने शादी से अलग होने का फैसला किया. सीमा ने बताया कि उनके भाई अन्नू कपूर इस बात से इतने नाराज थे कि उन्होंने ओम पुरी को कोर्ट तक घसीटने की कसम खा ली थी. इसी दौरान सीमा ने अपना अजन्मा बच्चा खो दिया.

Om puri first Wife

सीमा कपूर ने बताया कि उन्हें ओम पुरी से 6 लाख रुपये एलिमनी के तौर पर मिले थे. हालांकि, जब उन्होंने अपना बच्चा खो दिया, तो ओम पुरी ने उन्हें सांत्वना देने के बजाय अपने सेक्रेटरी के जरिए 25,000 रुपये भिजवाए, जिसे सीमा ने ठुकरा दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||