-खेल मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ, विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा
-योग, स्केटिंग, ताइक्वांडो व तीरंदाजी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
-खेलों से जीवन मूल्यों की सीख, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रीज एरिया स्थित सिल्वरलाइन प्रेस्टिज स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस 2026-27 का आयोजन अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर खेल भावना, अनुशासन और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय बैंड की सुमधुर धुनों और आकर्षक प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (क्रिएटिव एवं एक्सपीरिएंशियल प्रोग्राम्स) मोनिका जैन, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एवं स्कूल मैनेजर प्रणव जैन तथा प्रधानाचार्या डॉ. गीता जोशी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। खेल दिवस का औपचारिक उद्घाटन खेल मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया, जो एकता, उत्कृष्टता और निरंतर प्रयास का प्रतीक बना। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग, स्केटिंग, फुटबॉल, बास्केटबॉल, तीरंदाजी एवं ताइक्वांडो जैसी विभिन्न ड्रिल गतिविधियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में अनुशासन, समन्वय, लय, शक्ति और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने खेल शपथ ग्रहण कर निष्पक्षता, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का संकल्प लिया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि जीवन निर्माण का माध्यम हैं। खेलों से प्राप्त अनुशासन, धैर्य और टीम भावना जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और समर्पण की सराहना की।
डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एवं स्कूल मैनेजर प्रणव जैन ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों और टीम के प्रयासों को भी सराहा। वहीं प्रधानाचार्या डॉ. गीता जोशी ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, जो विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने स्कॉलर बैज प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष बधाई देते हुए इसे उनके निरंतर परिश्रम का परिणाम बताया। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने का कार्य किया। वार्षिक खेल दिवस विद्यालय की समग्र शिक्षा, उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावशाली उदाहरण बनकर सामने आया।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||




