यूपी के इस किसान ने कमाल कर दिखाया है. जनपद गोंडा स्थित विकासखंड वजीरगंज में आने वाली ग्राम सभा रायपुर के किसान अशोक कुमार मौर्य ने टमाटर के साथ पपीते की खेती शुरू की है. लोकल 18 से बातचीत में अशोक कहते हैं कि पपीता एक ऐसी फसल है जो लंबे समय तक पैदावार देती है. बीच-बीच में टमाटर लगा दिए हैं, जो जल्दी तैयार हो जाता है. इससे खेत का पूरा उपयोग हुआ और एक ही जगह से दो फसलें मिलने लगी. टमाटर से जल्दी आमदनी होने लगी, जबकि पपीता धीरे-धीरे तैयार होकर लंबे समय तक कमाई देता है. अशोक कुमार ने अपनी खेती में ड्रिप सिंचाई और जैविक खाद का इस्तेमाल किया. इससे पानी की बचत हुई और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर हुई. कीटनाशकों का कम उपयोग करने से लागत भी घटी. ताइवान रेड लेडी 786 वैरायटी का पपीता लगाया है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



