राकेश बेदी ने फिल्म धुरंधर को लेकर चल रही 1 करोड़ रुपये के बोनस की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. हाल ही में वायरल वीडियो में उन्होंने जमील जमाली अंदाज में मजाक करते हुए कहा-‘किसकी जेब में है वो पैसा, मुझे भी बता दो, मेरे अकाउंट में तो नहीं आया.’ एक्टर ने साफ किया कि उन्हें उनकी तय फीस के अलावा कोई अतिरिक्त रकम नहीं मिली है.
राकेश बेदी ने एक करोड़ के बोनस वाले मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है.
हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उन्होंने जामील जमाली वाले अंदाज में तंज कसते हुए कहा, ‘अगर किसी को पता हो कि वो पैसा कहां रखा है, किसके पास हैं, किसकी जेब में रखा है तो बता दें, क्योंकि मेरे बैंक अकाउंट में तो कुछ भी नहीं दिख रहा’. उनके इस बयान के बाद साफ हो गया कि अब तक बोनस की खबरें सिर्फ चर्चा तक ही सीमित थीं. उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि अगर ये रकम उनके खाते में आई तो हो सकता है वो बताएं और हो सकता है न बताए.
‘यह फेक न्यूज है’
हालांकि, राकेश बेदी के बयान से पहले ही उनके मैनेजर ने इस खबर को पूरी तरह से ‘फेक न्यूज’ बता दिया था. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह फेक न्यूज है. हम जल्द ही इस पर एक वीडियो जारी करेंगे.’ इस खबर की सच्चाई पर सवाल उठाते हुए एक्टर के सह-कलाकार दानिश पांडोर ने भी कहा, ‘मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता’.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


