Image Slider

साहिबाबाद। कमिश्नरेट के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने विरोध किया तो बदमाश आंख दिखाकर भाग गए। पीड़िता की सोने की चेन और उसमें पेंडेंट था। करीब तीन लाख रुपये की चेन को लूटकर बदमाश भाग गए। वारदात 23 अप्रैल को हुई जब महिला बाजार जा रही थीं। उनके भाई गोविंदपुरम के निवासी रॉबिन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने देर रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।


पुलिस को दी शिकायत में रॉबिन शर्मा ने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में उनकी बहन डिंपल बृहस्पतिवार को बाजार जा रही थीं। एक्सटेंशन एक के बाहर बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे। झपट्टा मारकर चेन खींचने का प्रयास किया लेकिन चेन का आधा हिस्सा व पेंडेंट टूट कर नीचे गिर गया। जबकि बचा हुआ हिस्सा आरोपियों ने लूटकर आगे चले गए। बदमाशों ने बचे हुए हिस्से को लूटने के लिए बाइक मोड़ी लेकिन पीड़िता ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो आरोपी आंख दिखाकर भाग गए। राॅबिन ने बताया कि उनकी बहन ने फोन करके घटना की सूचना दी तो पुलिस के समक्ष जाकर तहरीर दी। गौरतलब है कि गाजियाबाद में आए दिन मोबाइल और चेन स्नैचिंग की वारदात हो रही है। मगर बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात के बाद बदमाश जिस ओर भागे थे वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों को जल्द चिह्नित करके गिरफ्तार किया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||