दुष्कर्म और हत्या के बाद आरोपी राजधानी छोड़कर अलवर भागने की फिराक में था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के अलवर से एक ईको वैन में सवार होकर आरोपी आस्था कुंज पहुंच गया। जब तक आईआरएस अधिकारी और उनकी पत्नी अपने घर पर मौजूद थे। आरोपी ने घर के पास छिपकर उनके जाने का इंतजार किया। दोनों के जाने के करीब 19 मिनट बाद आरोपी सीढ़ियों के रास्ते 6.39 बजे घर पहुंचा। करीब 41 मिनट में वारदात को अंजाम देकर आरोपी 7.20 बजे घर से निकल गया।
घर से बाहर निकलकर वह आस्था कुंज पार्क पहुंचा। वहां आरोपी कुछ देर बैठा रहा। इसके बाद वह नेहरू प्लेस पहुंचा। वहां उसने बिना बुक किए ही एक कैब चालक को हाथ का इशारा करके रोका। उसने कैब चालक से पालम रेलवे स्टेशन चलने के लिए कहा। बदले में कैब चालक ने जो भी रकम मांगी आरोपी एकदम देने का तैयार हो गया।
आरोपी ने बताया है कि करीब 8.30 बजे के आसपास पालम रेलवे स्टेशन से अलवर, राजस्थान के लिए एक ट्रेन जाती है। हालांकि राहुल के पहुंचने से पहले ही ट्रेन निकल गई। आरोपी करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन से निकला। बाद में करीब 10 बजे वह द्वारका के एक ओयो होटल पहुंचा।
उसने होटल प्रबंधन से आईडी न होने की बात की। शुरुआत में उसे मना कर दिया गया, लेकिन बाद में उसे कमरा दे दिया गया। आरोपी करीब साढ़े 9 घंटे तक कमरे में रुका रहा। इस दौरान उसने दोपहर को खाना मंगाकर खाया। आरोपी को यकीन था कि पुलिस अब तक उसके पीछे पड़ गई होगी और उसकी तलाश कर रही होगी।
आरोपी ने यह भी कहा कि दिल्ली आने से पहले रात को उसने अपने दोस्त का चार्जिंग में लगा फोन चुरा लिया था। आरोपी ने उस मोबाइल के दोनों सिम को निकालकर फेंक दिया था। होटल पहुंचने पर आरोपी ने होटल के वाईफाई से मोबाइल को कनेक्ट कर लिया। आरोपी ने इंस्टाग्राम की मदद से गुरुग्राम में रहने वाले अपने एक कजिन से संपर्क किया।
इंस्टाग्राम व वाईफाई की लोकेशन से पकड़ा गया
इंस्टाग्राम और वाईफाई की लोकेशन से आरोपी के द्वारका होने का पता चला। पुलिस की टेक्निकल सर्विलांस टीम को इसकी भनक लगी और वह होटल तक पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपी के रूट का पता चला। टीम ने शाम करीब 7.30 बजे आरोपी को ओयो होटल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अब तक 6800 रुपये ही खर्च किए हैं। उसके पास से डेढ़ लाख से अधिक की रकम बरामद हुई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



