Image Slider

Last Updated:

40 साल की टीवी एक्ट्रेस ने हाल में खुलासा किया कि वह अपना घर बसाना चाहती है. इसके लिए टीवी के एक स्टार कपल ने इंस्पायर किया है. एक्ट्रेस का मानना है कि काम के अलावा लाइफ में खुशी और खुद की फैमिली बनाना भी जरूरी है. लेकिन इस एक्ट्रेस के साथ एक बार नहीं बल्कि दो बार धोखा हुआ है.

टीवी पर राज करने वाली यह एक्ट्रेस कभी सबसे महंगी एक्ट्रेस मानी जाती थीं. लेकिन 25 की उम्र में शादी कर ली और करियर पर ब्रेक लगा. 5 साल में पति संग लड़ाई झगड़ा हुआ. मारपीट हुई. घरेलू हिंसा का शिकार हुई एक्ट्रेस ने तलाक लिया. फिर एक शो में किसी शादीशुदा शख्स संग प्यार हुआ और सरेआम उसके साथ शादी की प्लानिंग. बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है. एक्ट्रेस इससे बुरी तरह टूट गई थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Rashami desai struggle

एक्ट्रेस ने दूसरे प्यार से मिले धोखे के बाद अपने काम पर फोकस करने का फैसला किया. और उसने ऐसा किया भी. 40 साल की यह एक्ट्रेस अपने काम पर फोकस रखे हुए है. फिल्में कर रही है. अपना पॉडकास्ट चैनल भी चला रही हैं. इन सब काम के बीच एक्ट्रेस को फैमिली बनाने का खयाल आ रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Rashami desai struggle

यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रश्मि देसाई है. रश्मि ने टीवी शो ‘उतरन’ से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. हालांकि, अपने करियर की शुरुआत असमिया सिनेमा से की थी, फिर भोजपुरी फिल्मों में काम किया और बाद में हिंदी टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गईं. अपने दो दशक लंबे करियर में रश्मि ने मनोरंजन जगत में बड़ी सफलता हासिल की और ‘बिग बॉस 13’ में भाग लेने के बाद और भी ज्यादा चर्चा में आ गईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrashamidesai)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rashami desai struggle

रश्मि देसाई ने अपने जीवन के बारे में उस अहसास पर बात की है जब उन्हें महसूस हुआ कि जिंदगी सिर्फ काम तक सीमित नहीं है. अपने पॉडकास्ट शो ‘रश्मि के दिल से दिल तक’ में रश्मि अपने काम के अलावा जीवन और अपनी खुद की फैमिली बनाने की इच्छा को लेकर भावुक हो गईं. यह दिल छू लेने वाला पल ‘रश्मि के दिल से दिल तक’ में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के साथ खास बातचीत के दौरान हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrashamidesai)

Rashami desai struggle

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की बॉन्डिंग ने रश्मि पर गहरा असर छोड़ा. दीपिका की बीमारी के दौरान उनकी हिम्मत और पॉजिटिव सोच देखकर रश्मि काफी प्रभावित और भावुक हुईं. रश्मि ने कहा, “दीपिका और शोएब को साथ देखकर मैं बहुत भावुक हो गई. जिस तरह परिवार, आपका पार्टनर, आपका बच्चा मुश्किल वक्त में आपकी ताकत बनता है, वो मैंने बहुत गहराई से महसूस किया. इससे मुझे एहसास हुआ कि जिंदगी में काम के अलावा भी बहुत कुछ है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrashamidesai)

Rashami desai struggle

रश्मि ने कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ पर सोचने और रुकने का मौका दिया. इससे पहले एक इंटरव्यू में रश्मि ने अपने उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों के बारे में खुलकर बात की. रश्मि ने साल 2011 में ‘उतरन’ के को-स्टार नंदीश संधू से शादी की थी. उस वक्त वह 25 साल की थी. रश्मि ने बताया कि उनकी पहली शादी ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था, क्योंकि उन्हें जल्दी ही एहसास हो गया था कि यह एक गलती थी. उन्होंने अपनी भलाई को प्राथमिकता देते हुए सम्मानपूर्वक शादी तोड़ने का फैसला किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrashamidesai)

Rashami desai struggle

तलाक के बाद रश्मि को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा, जिसमें उन पर 3.25 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था. उन्होंने घर खरीदने के लिए 2.5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन अंत में सब कुछ खो दिया. इस मुश्किल समय में उनके पास रहने के लिए जगह नहीं थी और उन्हें अपनी कार में रहना पड़ा. इस तनाव के कारण वे डिप्रेशन में भी चली गईं, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गईं.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrashamidesai)

Rashami desai struggle

रश्मि देसाई ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ रिश्ते पर भी बात की, जिन्होंने ‘बिग बॉस 13’ के दौरान उन्हें प्रपोज किया था. उस समय को याद करते हुए रश्मि ने कहा कि वह शुक्रगुजार हैं कि उनके रिश्ते की सच्चाई सबके सामने आ गई. उन्होंने सलमान खान और शो में बने नए दोस्तों का भी शुक्रिया अदा किया, जिनकी मदद से वह इस कठिन दौर से बाहर निकल पाईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrashamidesai)

Rashami desai strug

बता दें, 2013, 2014 और 2018 में रश्मि देसाई भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेस में शामिल थीं. वह ‘बिग बॉस 13’ और ‘बिग बॉस 15’ की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली कंटेस्टेंट भी रहीं. 2020 में वह गूगल के साथ कैमियो करने वाली पहली भारतीय टीवी एक्ट्रेस बनीं और बिजएशिया की टॉप 30 टीवी पर्सनैलिटीज की लिस्ट में 22वें स्थान पर रहीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrashamidesai)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||