धार्मिक दृष्टि से भी फूलों का विशेष महत्व माना गया है हिंदू शास्त्रों में फूलों को पवित्रता, कोमलता और सौंदर्य का प्रतीक बताया गया है.फूल बिना किसी स्वार्थ के अपनी खुशबू फैलाते हैं, ठीक उसी तरह भक्त भी भगवान के प्रति निस्वार्थ भाव से प्रेम प्रकट करते हैं.इसलिए फूलों से आरती करना इस भावना को और अधिक गहराई से व्यक्त करता है.
क्या है मान्यता
मान्यता है कि जैसे भक्त अपने प्रियजनों को आराम और सुकून देने की कोशिश करता है वैसे ही भगवान को भी शीतलता और सुख देने के लिए यह परंपरा निभाई जाती है. इस आरती की एक खास बात यह है कि इसमें दीपक या अग्नि की जगह फूलों का प्रयोग किया जाता है. पुजारी अपने हाथों में फूलों की माला या गुच्छे बांधकर भगवान की आरती करते हैं. यह दृश्य बेहद आकर्षक और मन को शांति देने वाला होता है. फूलों की सुगंध पूरे मंदिर परिसर को पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है, जिससे भक्तों को भी आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है.
धार्मिक दृष्टि से भी फूलों का विशेष महत्व
धार्मिक दृष्टि से भी फूलों का विशेष महत्व माना गया है. हिंदू शास्त्रों में फूलों को पवित्रता, कोमलता और सौंदर्य का प्रतीक बताया गया है. फूल बिना किसी स्वार्थ के अपनी खुशबू फैलाते हैं, ठीक उसी तरह भक्त भी भगवान के प्रति निस्वार्थ भाव से प्रेम प्रकट करते हैं. इसलिए, फूलों से आरती करना इस भावना को और अधिक गहराई से व्यक्त करता है.
गर्मियों में फूलों से आरती का विशेष महत्व
महंत शशिकांत दास के अनुसार यह परंपरा अति प्राचीन है और सदियों से अयोध्या के मठ-मंदिरों में चली आ रही है. ऋतु परिवर्तन के साथ भगवान की सेवा की विधियों में भी बदलाव किया जाता है, जिसमें गर्मियों में फूलों से आरती का विशेष महत्व होता है. यह न केवल भगवान को शीतलता प्रदान करती है, बल्कि भक्तों के मन को भी शांति और संतोष से भर देती है. इस प्रकार फूलों से आरती अयोध्या की आध्यात्मिक संस्कृति का एक जीवंत उदाहरण है जो यह दर्शाती है कि यहां भक्ति केवल नियमों तक सीमित नहीं बल्कि भावनाओं और प्रकृति के साथ गहरे संबंध का प्रतीक है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



