दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एयू ब्लॉक, पीतमपुरा में ‘वॉटर एटीएम’ का उद्घाटन किया। साथ ही नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
सीएम रेखा गुप्ता ने इस दौरान कहा, ‘एक साल में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से रोजाना दिल्ली की जनता को किसी न किसी रूप में नया उपहार रोजाना मिल रहा है। कभी नीति , कभी काम, कभी निर्माण और कभी प्रशासनिक सुधार के रूप में और आज एक नए ओर की कदम बढ़ाते हुए जहां पूरा देश इस समय भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा है और पानी की कमी के कारण लोग परेशान थे, हमने दिल्ली में ये नया वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया है। जो एक बड़ा आरओ प्लांट है, जिसकी क्षमता हर घंटे में 2000 लीटर पानी देने की क्षमता रखती है।
सीएम ने कहा, ‘इस तरह का वॉटर एटीएम कार्ड हम हर झुग्गी परिवार को दे रहे हैं। इससे वो 20 लीटर पानी रोजाना अपने घर लेकर जा सकते हैं जो कि शुद्ध पानी है। ये आरओ प्लांट लोगों के जीवन की दशा और दिशा बदलने वाला है, बिना किसी पैसे के ये पानी लोगों को मिलने वाला है इस काम को हम और आगे बढ़ाते हुए हर एक ऐसा क्षेत्र जहां पानी की दिक्कत है उन सब तक पानी मिले इसके लिए हमारी सरकार काम करेगी।’
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta said, “Since the BJP government came to power a year ago, every day the people of Delhi have been receiving a new gift in some form or another. Sometimes as a policy, sometimes as development works, sometimes as an administrative reform. And today,… pic.twitter.com/UsmAUBd45a
— ANI (@ANI) April 22, 2026
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



