Last Updated:
PM Modi on Pahalgam Attack Anniversary: आज पहलगाम अटैक की पहली बरसी है. पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत कभी आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा और इन बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा.
पहलगाम अटैक की बरसी पर पीएम मोदी ने शहीदों को किया याद.
पहलगाम आतंकी हमले को आज एक साल हो गए. पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर देश की आंखें नम हैं. पहलगाम के शहीदों की शहादत को भारत भूला नहीं है. आज देश उनकी कुर्बानी को याद कर रहा है. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर न केवल शहीदों का याद किया, बल्कि आतंकियों को चुनौती दी. उन्होंने साफ-साफ कहा कि भारत कभी भी आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा.
पीएम मोदी ने पहलगाम अटैक की पहली बरसी पर लिखा, ‘पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं. उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा. मेरी संवेदनाएं उन शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपार क्षति का सामना कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हम इस दुख और संकल्प की घड़ी में एकजुट हैं. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 का दिन पहलगाम के बैसरन घाटी में घूमने आए सैलानियों पर आतंकवादियों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी. इस हमले में 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी. आतंकियों ने लोगों से उनका नाम और धर्म पूछकर, महिलाओं और बच्चों के सामने ही उन्हें गोली मार दी. इस घटना ने पूरे देश को गुस्से और दुख से भर दिया था
हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया. इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इसके बाद भी सेना का अभियान जारी रहा. सबसे बड़ी सफलता 28 जुलाई 2025 को मिली जब ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने उन आतंकियों को ढूंढकर मार गिराया, जो इस हमले के जिम्मेदार थे.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



