अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो एक्स, फेसबुक, इंस्टा पर आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अपडेट शेयर करते हैं. शायद ही ऐसी कोई सोशल नेटवर्किंग साइट है जिसपर अमिताभ बच्चन एक्टिव नहीं रहते हैं. हाल ही में अपने ब्लॉग में बिग बी ने अकेलेपन और तन्हाई को लेकर बात की है.
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पर अपनी जिंदगी को लेकर भावनात्मक पोस्ट शेयर करते हैं. वो अक्सर कुछ ऐसा लिखते हैं जो फैंस को सोचने पर मजबूर कर देता है. अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अकेलेपन को लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है.
बिग बी ने अपने पोस्ट में लिखा कि इंसान चाहे कुछ भी कर ले, अंत में वो अकेला ही रहता है और उसे सबकुछ अकेले ही करना पड़ता है. एक्टर ने अपने ब्लॉग में ज्ञान का पिटारा खोलकर एक बार फिर फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, हालात चाहे जैसे भी हो, अंत में इंसान सिर्फ अकेले रह जाता है. हां, सलाह मायने रखती है. होशियार लोगों की सलाह मायने रखती है लेकिन अंत में उसपर आपको ही अमल करना पड़ता है. आखिरकार आप अकेले ही रह जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्टर ने आगे लिखा, आप जिन चीजों से गुजरते हैं. आप जो महसूस करते हैं, जिन चीजों का अनुभव करते हैं, जिन चीजों का आनंद लेते हैं, जो कुछ भी हासिल करते हैं. अंत में सबकुछ सिर्फ आपके बारे में है. आप ही अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण हैं. अंत में अपने साथ बस आप ही रह जाते हैं.
बिग बी के इस पोस्ट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ढलती उम्र में एक्टर तन्हाई से जूझ रहे हैं. क्या परिवार के साथ रहने के बावजूद अंत में इंसान अकेला ही रह जाता है. इसके साथ ही बॉलीवुड के शहंशाह ने अपने पोस्ट में एक महान शख्सियत के कोट का जिक्र किया.
वो आगे कहते हैं कि हर इंसान अपने आप में विचारों का, संभावनाओं का और यादों का एक ब्रह्मांड है. हर व्यक्ति अपने अनुभवों से समय के साथ सीखता है और आगे बढ़ता है. बिग बी के मुताबिक आपके अंदर एक ऐसी अनदेखी शक्ति है जिसे हम आमतौर पर नजरअंदाज करते हैं.
अमिताभ बच्चन के अनुसार मश्किल वक्त में, संशय के समय में आपके अंदर का दृढ़ संकल्प आपको आगे बढ़ने में मदद करता है. आप अपने विकल्पों, शब्दों और कार्यों से अपनी दुनिया को आकार देते हैं, और आप जिनसे भी मिलते हैं उन पर गहरी छाप छोड़ते हैं.
ये पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अपने क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया है. लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर बिग बी ने ये नोट क्यों लिखा. क्या उनके जीवन में सबकुछ सही नहीं है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



