Image Slider

 

नई दिल्ली: नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म भरपूर एंटरटेनमेंट का वादा करती है. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इससे नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं. फिल्म के अन्य अहम कलाकारों में सादिया खतीब, सरथ कुमार, तेजू कोल्हापुरे और योगराज सिंह शामिल हैं. ‘दादी की शादी’ का लेखन और निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है. यह फिल्म आरटेक स्टूडियोज, बीइंगयू स्टूडियोज और शिमला टॉकीज के बैनर तले बनाई गई है. श्रद्धा अग्रवाल और गिन्नी कपिल शर्मा सहित कई निर्माताओं द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. पारिवारिक ड्रामे और कॉमेडी के शौकीनों के लिए यह फिल्म साबित हो सकती है. फैंस को ट्रेलर पंसद आ रहा है. वे कमेंट करके इसकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘फुल फैमिली एंटरटेनमेंट.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||