Image Slider

Last Updated:

केतन मेहता और संजय लीला भंसाली का ‘जय सोमनाथ’ के लिए साथ आना इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है. संजय लीला भंसाली ‘जय सोमनाथ’ में सोमनाथ मंदिर की ग्रैंड कहानी को पर्दे पर आलीशान तरीके से दर्शाने जा रहे हैं. हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली.  संजय लीला भंसाली के पास इन दिनों आलिया भट्ट, विक्की कौशल, रणबीर कपूर स्टारर ‘लव एंड वॉर’ के साथ ही ‘जय सोमनाथ’ भी है. इस फिल्म के लिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भव्य तैयारी कर रहे हैं. वो केतन मेहता के साथ इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. दोनों के साथ आने की खबर ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है. अब मेकर्स ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है. हाल ही में इंडस्ट्री के सूत्रों ने जय सोमनाथ को लेकर बताया कि फिल्म की तैयारी बड़े लेवल पर हो रही है.

​एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक वे सिर्फ पार्टनर्स के तौर पर नहीं, बल्कि दो क्रिएटिव ताकतों के रूप में साथ आए हैं. इस तालमेल का मकसद इंडियन सिनेमा को एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना है. दोनों डायरेक्टर्स के काम के बारे में बताते हुए सोर्स ने आगे कहा, ‘जहां केतन मेहता फिलहाल स्क्रिप्ट पर फोकस कर रहे हैं ताकि ‘जय सोमनाथ’ की ऐतिहासिक सटीकता और बारीकियों को बरकरार रखा जा सके, वहीं भंसाली इसकी एक अनोखी विजुअल दुनिया बनाने पर काम कर रहे हैं.

भव्या होगी ‘जय सोमनाथ’

‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में भव्य दुनिया बसाने के बाद अब संजय लीला भंसाली नई दुनिया पेश करने की कोशिश में हैं.  ‘जय सोमनाथ’ भारत की तरफ से एक ऐसा सिनेमैटिक स्पेक्टेकल (भव्य नजारा) बनने जा रही है जिसे पूरी दुनिया को देखना चाहिए.

बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी सोमनाथ की कहानी

कहा जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़े स्तर का प्रोजेक्ट साबित हो सकती है, जो न सिर्फ देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने भी एक भव्य और यादगार अनुभव पेश करेगी. सदियों से, सोमनाथ मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल ही नहीं रहा है, बल्कि यह हमारी सभ्यता की अटूट ताकत का प्रतीक भी रहा है.

अब, फिल्म ‘जय सोमनाथ’ के जरिए जाने-माने फिल्ममेकर्स संजय लीला भंसाली और केतन मेहता भारत के इतिहास के इस ऐतिहासिक अध्याय को उस भव्य स्तर पर लाने के लिए तैयार हैं, जिसका यह हकदार है. अपनी विजुअली शानदार कहानी कहने की कला और इतिहास से जुड़ी गहराई के लिए मशहूर इन दोनों का साथ आना, सोमनाथ के संघर्षों और जीत की कहानी को एक गंभीर और प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारने का वादा करता है, जिसमें महमूद गजनवी के साथ हुए टकराव को भी दिखाया जाएगा.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||