Image Slider

होमखेलक्रिकेटतिलक वर्मा के बदले तेवर, मुंबई टीम को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान

Last Updated:

तिलक वर्मा ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘यह शतक टीम और मेरे लिए बहुत जरूरी था. पिछले चार-पांच मैचों से मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया और ज्यादा गेंदें नहीं खेली. इसलिए मेरा मकसद था कि मैं विकेट पर थोड़ा समय बिताऊं और फिर टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करूं.

Zoom

तिलक वर्मा ने आईपीएल की बाकी टीमों को चेताया, दिया जी के बाद बड़ा बयान

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने शतक का श्रेय हालात को सही तरीके से समझने को दिया और कहा कि अगर उनकी टीम अपनी रणनीति पर अच्छे से अमल करती है तो उसे रोकना मुश्किल होगा. तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की वजह से मुंबई इंडियंस ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स को 99 रन से हरा दिया और आईपीएल 2026 में लगातार चार मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया.

तिलक ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘यह शतक टीम और मेरे लिए बहुत जरूरी था. पिछले चार-पांच मैचों से मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया और ज्यादा गेंदें नहीं खेली. इसलिए मेरा मकसद था कि मैं विकेट पर थोड़ा समय बिताऊं और फिर टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करूं.

तिलक का बदला तेवर

तिलक ने अपनी रणनीति के बारे में बताया कि उन्होंने पिच का पहले आकलन किया और सीधे शॉट खेलने पर ध्यान दिया. उन्होंने कहा, ‘जब भी मुंबई इंडियंस अहमदाबाद आती है तो हम आमतौर पर काली मिट्टी वाली पिच पर खेलते हैं, जो थोड़ी धीमी होती है. ऐसा नहीं है कि हमारे बल्लेबाज इसके हिसाब से नहीं खेल सकते, लेकिन हम जानते हैं कि अगर पिच पर ज्यादा उछाल हो तो हम क्या कर सकते हैं. तिलक ने कहा, ‘गेंद धीमी और नीची आ रही थी, इसलिए हमें उसके हिसाब से खेलना पड़ा और सीधे शॉट लगाने की कोशिश करनी पड़ी. गेंद ज्यादा उछाल नहीं ले रही थी, इसलिए विकेट की सीध में आने वाली गेंदों पर ‘एक्रास द लाइन’ खेलना रिस्की था. मैंने सीधे शॉट खेलने का फैसला किया. मैंने हालात को अच्छे से समझा.

फाइनल खेलने का रोड-मैप

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है और तिलक को उम्मीद है कि उनकी टीम आगे भी अच्छा खेलेगी. उन्होंने कहा, ‘हमें बहुत आगे की नहीं सोचना चाहिए और एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहिए. हमारे लिए हर मैच लगभग नॉकआउट जैसा है.’ तिलक ने कहा, ‘हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं. हमारी टीम में कई वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी हैं. अगर हम अपनी रणनीति पर अच्छे से अमल करें तो हमें कोई नहीं रोक सकता. इसलिए जरूरी है कि हम खेल पर ध्यान रखें और मेहनत करते रहें.’ अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी पोजीशन के बारे में तिलक ने कहा कि उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना पसंद है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा लगता है. हालांकि टीम को मेरी जहां जरूरत हो, मैं वहां खेलने के लिए तैयार हूं. लेकिन अगर कोई पूछे तो मैं हमेशा तीसरा नंबर ही चुनूंगा.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||