Varanasi Watar Park: वाराणसी में चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल हैं, लेकिन इस बीच गर्मी में अब मस्ती का नया ठिकाना आपके शहर में शुरू हो गया है. इस ठिकाने पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती भरे पल बिता सकते हैं. इसके साथ ही आप प्रचंड गर्मी में खुद को कूल कूल भी रख सकते है. इसके लिए वाराणसी में कई वॉटर पार्क हैं.
वाराणसी का फन सिटी वॉटर पार्क एक बेहतरीन वॉटर पार्क है. शहर के सोना तालाब इलाके में यह वॉटर पार्क है. इस वॉटर पार्क में आप वॉटर एडवेंचर का मजा लें सकते हैं. सिर्फ 400 रुपये खर्च कर आप यहां फूल मस्ती कर पाएंगे. सुबह और शाम दो शिफ्ट में यहां टिकट लेकर आप यहां मस्ती के पल बिता सकतें हैं. 3 साल से छोटे बच्चों की एंट्री यहां बिल्कुल फ्री है. हालांकि, वीकेंड में यहां टिकट आम दिनों से थोड़ा महंगा है.
लोकल 18 से बातचीत में फन सिटी के मैनेजर रामघया मौर्या ने बताया कि शनिवार और रविवार के साथ हॉलिडे पर यहां एंट्री फीस 500 रुपये प्रति व्यक्ति है. वहीं बच्चों के लिए 400 रुपये टिकट तय किया गया है. 3 साल से छोटे उम्र के बच्चों के लिए यहां एंट्री बिल्कुल फ्री है. यहां आपको लॉकर की सुविधा भी मिल जाएगी. इसके लिए आपको थोड़ा एक्सट्रा खर्च करना पड़ेगा.
वहीं वाराणसी में फंटासिया वॉटर पार्क भी है.चांदमारी के रिंग रोड पर यह वॉटर पार्क है. जहां वीकेंड में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस गर्मी को एन्जॉय कर सकते हैं. यह वॉटर पार्क बड़े शहरों के वॉटर पार्क के तर्ज पर बनाया गया है. यहां रेस्टोरेंट सहित कई सुविधाएं है. फैमिली के लिए शाम का समय भी तय है. इसके अलावा, यहां छोटे बच्चों के एडवेंचर के लिए भी पूल बनाएं गए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सुरक्षा के लिहाज से यहां सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर भी हैं. इसके अलावा महिला गार्ड भी यहां तैनात हैं. इस वॉटर पार्क में आप ट्यूबवेल, मैट राइड, रेन शॉवर, वेव स्विमिंग जैसे कई वॉटर ऐक्टिविटीज़ का मजा ले सकते हैं. सुबह 11 बजे यह वॉटर पार्क खुल जाता है. करीब 1.5 एकड़ में इस वाटर पार्क को बनाया गया है.
आम दिनों में यहां 500 रुपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस रखी गई है.वहीं वीकेंड के दिनों में टिकट प्राइस 600 रुपये तय किया गया है.यहां आपको 50 रुपये में कॉस्ट्यूम भी मिल जाएगा.लॉकर के लिए भी आपको इतने ही खर्च करने होंगे.इस वॉटर में एल्कोहल,तम्बाकू और आउट साइड फूड के साथ आप एंट्री नहीं कर सकतें है.
वाराणसी के आशापुरा क्षेत्र के चंद्रा चौराहे के करीब कृष्णा गोकुल वॉटर पार्क भी है.इस वॉटर पार्क में अलग अलग तरह की स्लाइड्स के अलावा फैमिली स्लाइड,रेन डांस और 4 स्विमिंग पूल भी है.इस वॉटर पार्क में आप 7 से 10 तरह के वॉटर एडवेंचर का मजा ले सकतें है.यहां के कैंटीन में आप बनारसी व्यंजन का स्वाद भी चख पाएंगे.
इन सब के अलावा वाराणसी से सोनभद्र रोड पर अरहोरा के करीब एक्वा जंगल वॉटर पार्क एंड रिजॉर्ट भी है.पहाड़ और हरियाली के बीच बसे इस वॉटर पार्क में आपको नेचर का मजा भी मिलेगा.वीकेंड के दिनों में यहां लोगों की भारी भीड़ भी होती है.आस पास के जिलों से भी लोग यहां घूमने आते है.वॉटर एडवेंचर का मजा लेने के लिए यह जगह सबसे शानदार है.
यहां के खूबसूरत कॉटेज आपको विदेशों जैसा फील कराएंगे. वॉटर पार्क के पूल के अलावा यहां अलग से स्विमिंग पूल भी है. इसके साथ ही आप यहां बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी जैसे इवेंट्स भी कर सकते हैं. इस वॉटर पार्क में रेस्टोरेंट भी है. कुल मिलाकर परिवार के साथ यहां आप फूल मस्ती कर पाएंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



