Image Slider

 

नई दिल्ली. ‘पति-पत्नी-और-वो’ की क्लासिक कहानी को एक नए अंदाज में पेश करते हुए, ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर दर्शकों को ‘पतियों’ की दुनिया यानि ‘पतिवर्स’ में फिर से ले जाता है. इस बार कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ा गया है. आयुष्मान खुराना, प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपनी जिंदगी में मची उथल-पुथल से जूझते दिखते हैं. हालात तब और बिगड़ जाते हैं, जब वे एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंस जाते हैं. इन महिलाओं के किरदार में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी. बढ़ती गलतफहमियों के बीच जब मामला पूरी तरह उलझ जाता है, तब विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में एंट्री लेते हैं और कहानी में और भी मजेदार मोड़ आ जाता है. फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||