दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सोमवार तड़के पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रह रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, घटना को लेकर दो पीसीआर कॉल मिलीं। पहली कॉल रात 02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना के संबंध में प्राप्त हुई। झगड़े की शुरुआत पंकज नय्यर (34 वर्ष) और उनके भाई पारस (43 वर्ष) और गौरव शर्मा के बीच पार्किंग को लेकर हुई। शुरुआती कहासुनी ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते गौरव शर्मा ने कथित तौर पर गोली चला दी।
गोली लगने से पंकज नय्यर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में निर्माण विहार स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव और उसके साथी मौके से फरार हो गए।
इस गंभीर घटना के संबंध में प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



