फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक बड़े और प्रतिभाशाली कलाकार हुए हैं. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार हैं, जो कराटे में ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं. ऐसा ही एक कलाकार था, जो ब्लैक बेल्ट होल्डर था. अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अक्षय कुमार समेत इंडस्ट्री के हर बड़े कलाकार के साथ 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.
ब्लैक बेल्ट होल्डर एक्टर ने ज्यादातर फिल्मों विलेन का ही किरदार निभाया. 1980-90 के दशक में खूब नाम कमाया. लेकिन पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव और फीका पड़ता फिल्मी करियर एक्टर को ले डूबा. 5 शादियों के बाद गरीबी, अकेलापन और नशे की लत ने उनका दर्दनाक अंत हुआ था. (फाइल फोटो)
कराटे में ब्लैक बेल्ट होल्डर इस एक्टर का नाम महेश आनंद है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल और ट्रेंड डांसर के तौर पर की थी. एक्टिंग में आने से पहले वह 1982 की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के टाइटल ट्रैक में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए थे, जिसमें कमल हासन और रीना रॉय मुख्य भूमिका में थे. उन्होंने 1984 में ‘करिश्मा’ फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया. हालांकि शुरुआती रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं गया, लेकिन 1988 की फिल्म ‘शहंशाह’ से उन्हें असली पहचान मिली. (फाइल फोटो)
महेश ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जिनमें अमिताभ बच्चन के साथ ‘शहंशाह’ और संजय दत्त के साथ ‘गुमराह’ शामिल हैं. 1980 और 1990 के दशक में वह सबसे चर्चित विलेन में से एक बन गए थे. इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया, जिनमें ‘गंगा जमुना सरस्वती’और ‘तूफान’ शामिल हैं. अपने करियर में उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया और संजय दत्त, अक्षय कुमार, गोविंदा, शशि कपूर, सनी देओल, विनोद खन्ना, सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सक्सेस के बावजूद महेश आनंद का निजी जीवन अस्थिरता और अकेलेपन से भरा रहा. उन्होंने 5 शादियां कीं और कहा जाता है कि उनका दर्जन भर महिलाओं से अफेयर भी रहा. उनकी पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन बरखा रॉय से हुई थी. फिर दोनोंम का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डी’सूजा से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा भी है. (फाइल फोटो)
महेश आनंद ने साल 1999 में उन्होंने मधु मल्होत्रा से तीसरी शादी की. बाद में उन्होंने एक्ट्रेस उषा बच्चानी से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी तलाक के साथ खत्म खत्म हो गया. उनकी आखिरी शादी एक रूसी महिला लाना से हुई थी. कभी स्टारडम का स्वाद चख चुके महेश आनंद ने अपने आखिरी साल बेहद खराब आर्थिक हालात में बिताए. 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बावजूद उनके पास बुनियादी जरूरतों के लिए भी पैसे नहीं थे. (फाइल फोटो)
महेश आनंद ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मेरे दोस्त और सब लोग मुझे शराबी कहते हैं. मेरा कोई परिवार नहीं है. मेरे सौतेले भाई ने मुझे धोखा दिया. 6 करोड़ रुपये लेकर भाग गया. मैंने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं, लेकिन मेरे पास पीने के पानी के लिए भी पैसे नहीं हैं. इस दुनिया में मेरा एक भी दोस्त नहीं है. यह बहुत दुखद है.” (फाइल फोटो)
महेश आनंद ने अपने फिल्मी करियर को दोबारा शुरू करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली. प्रोफेशनल असफलताओं, डिप्रेशन और शराब की लत ने उनकी हालत और बिगाड़ दी. साल 2019 में उन्होंने गोविंदा की फिल्म ‘रंगीला राजा’ में एक छोटा सा रोल किया, जिससे कमबैक की उम्मीद जगी थी. (फाइल फोटो)
‘रंगीला’ रिलीज के सिर्फ 22 दिन बाद ही वह अपने घर में मृत पाए गए. 9 फरवरी 2019 को उनका शव सोफे पर मिला, पास में शराब की बोतल और खाने की प्लेट रखी थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत को कम से कम तीन दिन हो चुके थे. उनकी मौत को प्राकृतिक बताया गया. (फाइल फोटो)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



