Image Slider

Last Updated:

टीवी के पॉपुलर सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल गड़ा का किरदार निभाकर दिलीप जोशी ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. वह पिछले 18 साल से इस किरदार को निभा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके क्लिप्स और मीम वायरल होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, यह किरदार एक एक्टर-कॉमेडियन ने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल गड़ा का किरदार निभाने वाले इस एक्टर की करोड़ों में नेटवर्थ है. वह पिछले 40 साल से फिल्मों और टीवी पर काम कर रहे हैं. टीवी के कई हिट कॉमेडी शो में काम किया है. हाल में मनीष पॉल के पॉडकास्ट में इस एक्टर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए उन्होंने एक्टिंग के अलावा अलग-अलग ट्रेंड्रस और स्टोरीटेलिंग पर भी काम किया.

Ali Asgar

इस एक्टर का नाम अली असगर है. कॉमेडी के लिए मशहूर होने से पहले अली असगर ने डेली सोप्स के जरिए टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. ‘कहानी घर घर की’ और ‘कुटुंब’ जैसे सीरियल्स में उन्होंने इमोशनल किरदारों को बखूबी निभाया. उन्होंने 1980 के दशक के आखिर में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Ali Asgar

अली असगर के लिए बदलते दौर में इतने सालों तक इंडस्ट्री में टिके रहना और खुद को साबित करना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने समय के साथ अलग-अलग ट्रेंड्स और स्टोरीटेलिंग के स्टाइल्स को अपनाया, जिसमें रियलिटी शोज भी शामिल हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ali Asgar

हाल ही में अली असगर ने खुलासा किया कि टीवी पर महिला किरदार निभाने की वजह से उनके बच्चों को स्कूल में बुली किया गया. मनीष पॉल के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, “मुझे उस वक्त एहसास हुआ कि मैं बस यही कर रहा हूं. जो लोग देख रहे हैं, वो सोच सकते हैं, ‘ये पागल है? इसने ये क्यों छोड़ा?’…” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Ali Asgar

अली असगर ने आगे कहा, “…लेकिन उस समय, ‘कॉमेडी सर्कस’ शनिवार और रविवार दोनों दिन आता था और दोनों एक्ट्स में मैं महिला किरदार निभाता था. तो मेरी वही इमेज बनने लगी थी. राइटर्स के लिए भी ये आसान था, वो बार-बार मेरे लिए महिला किरदार ही लिखते थे.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Ali Asgar

अली असगर ने टीवी, फिल्मों और परफॉर्मिंग आर्ट्स में काम करके करीब 40 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बनाई है. वह रातों-रात स्टार नहीं बने, बल्कि लगातार मेहनत और लगन से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया. उनकी ये ग्रोथ डेली सोप्स, कॉमेडी शोज, एंडोर्समेंट्स और परफॉर्मेंस में साफ नजर आती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Ali Asgar

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अली असगर ने पहले ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘दादी’ के रोल करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा, “मैंने पहले इस रोल को ठुकरा दिया था, लेकिन कपिल ने मुझे मनाया. मैं उनके साथ एक और कॉमेडी शो में था, जिसमें मैं महिला किरदार निभाता था. तो मुझे और भी ऐसे रोल ऑफर हुए. शुरू में मेरा बेटा शिकायत करता था कि उसके दोस्त मेरे महिला किरदारों को लेकर उसे चिढ़ाते हैं. अगर मैं लंबा होता, तो कोई मुझे एक्ट्रेस के तौर पर लॉन्च कर देता.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Ali Asgar

इतना ही नहीं, अली असगर ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का रोल करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने बड़े और छोटे पर्दे पर अपनी मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीता है. भले ही अब वह रेगुलर नजर नहीं आते, लेकिन कॉमेडी की दुनिया में उनकी पहचान आज भी बरकरार है. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और इंस्टा पर अक्सर कॉमेडी भरे वीडियो शेयर करते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||