Image Slider

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य आरोपी जसीम उर्फ छोटू का अंत पुलिस मुठभेड़ में हो गया. चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या करने वाले इस जसीम पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

आरोपी जसीम ने 11 अप्रैल को बच्ची के साथ दरिंदगी की थी. उसने अपनी ही सगी भांजी को टॉफी दिलाने के बहाने अगवा किया. फिर वह बच्ची को अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पहचान छिपाने के लिए मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी.

इतना ही नहीं, शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने शालीमार गार्डन क्षेत्र के एक पार्क के पास खड़ी कार के नीचे शव को लावारिस छोड़ दिया था. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के जरिए जसीम के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे. जसीम का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है और वह मुजफ्फरनगर में भी जेल जा चुका था.

​रविवार (19 अप्रैल) को पुलिस को सूचना मिली कि जसीम अपने साथियों के साथ बन्थला नहर कट के पास देखा गया. जब पुलिस की SWAT टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तो बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में जसीम को गोलियां लगीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

एनकाउंटर के दौरान हेड कांस्टेबल अमित और इकबाल घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल मोहित शर्मा की जान उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई, जिस पर बदमाश की गोली लगी थी. ​पुलिस ने मौके से दिल्ली से चोरी की गई बिना नंबर वाली स्प्लेंडर बाइक, तीन देशी तमंचे (.315 बोर) और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं.

—- समाप्त —-

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||