Farrukhabad Famous Paneer Chilla: फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में 23 साल पुरानी चीले की दुकान इन दिनों लोगों के बीच खास आकर्षण बनी हुई है. यहां का मशहूर पनीर चीला स्वाद, गुणवत्ता और खास चटनी-सांभर के लिए दूर-दूर तक पसंद किया जाता है. दुकान संचालक रजत राठौर ने बताया कि चीले में इस्तेमाल होने वाले मसाले घर पर तैयार किए जाते है. जिससे इसका स्वाद अलग और लाजवाब बनता है. यहां पनीर चीला, मसाला चीला समेत कई वैरायटी 20 से 50 रुपये तक मिलती है. सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है और लोग परिवार के साथ पहुंचकर इसका आनंद लेते हैं. चीला बड़े तवे पर बेसन के मिश्रण से बनाया जाता है. फिर उसमें पनीर और हरी सब्जियां डाली जाती है. इसे सांभर, नारियल और स्पेशल चटनी के साथ परोसा जाता है. अब यहां से ऑनलाइन ऑर्डर भी पूरे किए जा रहे है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



