Image Slider

नोएडा पुलिस ने 13 अप्रैल को श्रमिकों के प्रदर्शन में हुई हिंसा में मजदूर बिगुल दस्ता के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी आदर्श नगर दिल्ली के रूप में हुई है । पुलिस के मुताबिक आरोपी बिगुल दस्ता का सक्रिय सदस्य है। हिंसा के मास्टर माइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था। हिंसा वाले दिन नोएडा में ही मौजूदगी थी। फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में भी आरोपी सक्रिय था।

मूलरूप से उधम सिंह नगर का रहने वाला हिमांशु वर्तमान में दिल्ली के शालीमार गार्डन में रह रहा था। वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिमांशु का मुख्य आरोपी आदित्य आनंद से लगातार संपर्क बना हुआ था, जिसके आधार पर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पहले ही इस मामले में आदित्य आनंद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब हिमांशु की गिरफ्तारी को जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। आशंका है कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को संगठित रूप देने में कुछ लोगों ने पर्दे के पीछे सक्रिय भूमिका निभाई थी। ऐसे में हिमांशु से पूछताछ के जरिए पुलिस को कई नए सुराग मिलने की उम्मीद है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||