Image Slider

Jewellery stolen from woman's bag in auto-rickshaw



खोड़ा। थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार निवासी अमरीन के बैग से ऑटो रिक्शा से जेवरात चोरी हो गए। मामला 6 अप्रैल का है जब वह ऑटो से दिल्ली जा रही थीं। आरोप रिक्शा चालक और उसके साथी पर है। पुलिस ने 18 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अमरीन ने बताया कि 6 अप्रैल की दोपहर को वह खोड़ा पुस्ता से दिल्ली जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई थीं। चालक ने उन्हें बैग पीछे रखने को कहा और आगे से एक यात्री को पुलिस चेकिंग का बहाना बताकर पीछे बैठाया। कुछ देर बाद आरोपी ने रिक्शा अक्षरधाम मार्ग की तरफ मोड़ दिया। खोड़ा अंडरपास पर आरोपी ने बताया कि ऑटो रिक्शा खराब हो गया है और आगे नहीं जाएगा। इसके बाद उनको उतार दिया। घर पहुंचने पर बैग देखा तो उसमें रखे करीब साढ़े चार लाख के जेवरात चोरी हो चुके थे। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ऑटो रिक्शा को ट्रेस करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||