Image Slider

40 kg of copper pipes stolen from company's store room.



साहिबाबाद। लिंकरोड के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित आनंद मैसर्स रेफ्रिजेशन प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर कक्ष से चोरों ने कॉपर पाइप चोरी कर लिया। कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अनूप छिब्बर की तहरीर पर पुलिस ने 18 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल की रात अज्ञात चोर ने कंपनी से 30 हजार के 40 किग्रा कॉपर पाइप चोरी कर लिए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। टीम लगी है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||