Image Slider

Received message, no OTP, Rs 85,000 withdrawn from account



मोदीनगर। साइबर अपराधियों ने एक महिला के बैंक खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। महिला को न तो कोई मैसेज मिला और न ही कोई ओटीपी आया। पासबुक में एंट्री कराने पर महिला को घटना की जानकारी हुई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी किरन देवी ने बताया कि एक बैंक में उनका बचत खाता है। कुछ दिन पूर्व पासबुक में लेनदेन की एंट्री कराई तो खाते में 84,999 रुपये कम मिले। इस बारे में पूछने पर बैंककर्मियों ने रकम ऑनलाइन ट्रांसफर होने की जानकारी दी। किरन ने बताया कि न तो उन्हें बैंक में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रकम कटने का मैसेज मिला और न ही कोई ओटीपी आया।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||